लखीसराय में महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से महिला पुलिसकर्मियों को ‘पिंक स्कूटी’ प्रदान की गई है। यह पहल राज्य सरकार की ओर से की गई है। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महिला पुलिसकर्मियों और ‘पुलिस दीदी’ (अभया ब्रिगेड) के लिए आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाई थी। इसी कड़ी में लखीसराय पुलिस लाइन परिसर से पिंक स्कूटी को रवाना किया गया। इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों ने स्कूटी के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से जागरूकता मार्च निकाला। यह मार्च शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरने के बाद वापस पुलिस लाइन परिसर पहुंचा। गश्ती के दैरान महिला पुलिसकर्मियों को होगी सुविधा पिंक स्कूटी मिलने से महिला पुलिसकर्मियों को अब गश्ती और ड्यूटी के दौरान एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में सुविधा होगी। इससे उनकी त्वरित आवाजाही सुनिश्चित होगी। यह वाहन विशेष रूप से महिलाओं और युवतियों से संबंधित शिकायतों, छेड़खानी के मामलों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था तथा सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी में महिला पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने में उपयोगी साबित होगा। जरूरतमंद महिलाओं तक समय पर पहुंचेंगी महिला पुलिस महिला पुलिसकर्मियों की बढ़ी हुई मौजूदगी से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के बीच सुरक्षा का भरोसा मजबूत होने की उम्मीद है। पुलिस का मानना है कि इससे अपराधियों में कानून का भय भी बढ़ेगा। अधिकारियों के अनुसार, आधुनिक संसाधनों से लैस महिला पुलिस बल को क्षेत्र में अधिक सक्रियता के साथ कार्य करने में मदद मिलेगी। इससे जरूरतमंद महिलाओं तक समय पर पुलिस सहायता पहुंचाई जा सकेगी और संवेदनशील तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित निगरानी भी बढ़ाई जा सकेगी। लखीसराय में महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से महिला पुलिसकर्मियों को ‘पिंक स्कूटी’ प्रदान की गई है। यह पहल राज्य सरकार की ओर से की गई है। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महिला पुलिसकर्मियों और ‘पुलिस दीदी’ (अभया ब्रिगेड) के लिए आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाई थी। इसी कड़ी में लखीसराय पुलिस लाइन परिसर से पिंक स्कूटी को रवाना किया गया। इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों ने स्कूटी के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से जागरूकता मार्च निकाला। यह मार्च शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरने के बाद वापस पुलिस लाइन परिसर पहुंचा। गश्ती के दैरान महिला पुलिसकर्मियों को होगी सुविधा पिंक स्कूटी मिलने से महिला पुलिसकर्मियों को अब गश्ती और ड्यूटी के दौरान एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में सुविधा होगी। इससे उनकी त्वरित आवाजाही सुनिश्चित होगी। यह वाहन विशेष रूप से महिलाओं और युवतियों से संबंधित शिकायतों, छेड़खानी के मामलों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था तथा सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी में महिला पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने में उपयोगी साबित होगा। जरूरतमंद महिलाओं तक समय पर पहुंचेंगी महिला पुलिस महिला पुलिसकर्मियों की बढ़ी हुई मौजूदगी से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के बीच सुरक्षा का भरोसा मजबूत होने की उम्मीद है। पुलिस का मानना है कि इससे अपराधियों में कानून का भय भी बढ़ेगा। अधिकारियों के अनुसार, आधुनिक संसाधनों से लैस महिला पुलिस बल को क्षेत्र में अधिक सक्रियता के साथ कार्य करने में मदद मिलेगी। इससे जरूरतमंद महिलाओं तक समय पर पुलिस सहायता पहुंचाई जा सकेगी और संवेदनशील तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित निगरानी भी बढ़ाई जा सकेगी।

