लखनऊ के चित्रगुप्त धाम में स्थापना दिवस समारोह:श्रद्धालुओं ने छप्पन भोग अर्पित कर लोककल्याण की कामना की, गोमती आरती भी हुई

लखनऊ के चित्रगुप्त धाम में स्थापना दिवस समारोह:श्रद्धालुओं ने छप्पन भोग अर्पित कर लोककल्याण की कामना की, गोमती आरती भी हुई

लखनऊ के झूलेलाल वाटिका स्थित भगवान चित्रगुप्त धाम में रविवार को स्थापना दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया । धाम कों फूलों और गुब्बारों से सजाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया । जय चित्रगुप्त के जयघोष से पूरा परिसर गूंजता रहा। भगवान चित्रगुप्त को छप्पन भोग अर्पित कर लोककल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम में विशेष पूजा, कथा और सामूहिक हवन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने सर्वजन के कल्याण और कायस्थ समाज में राजनीतिक चेतना के जागरण के संकल्प के साथ हवन में आहुतियां दीं। इस दौरान धाम का माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा। मां गोमती की आरती में उमड़े श्रद्धालु समारोह का मुख्य आकर्षण चित्रगुप्त घाट पर मां गोमती की भव्य आरती रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आरती में शामिल हुए। लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। आरती के दौरान घाट का वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम संयोजक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे दिन श्रद्धालुओं का धाम में आवागमन बना रहा। कार्यक्रम में कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कीर्ति चौधरी, महामंत्री मनोज डीगर, उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव एडवोकेट, स्वप्निल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव और संयुक्त मंत्री सचिन निगम समेत ट्रस्ट के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *