रेलवे ट्रैक किनारे सपा जिला-सचिव के भाई का मिला शव:बांदा में सिर में चोट के निशान, घर से पान लेने निकला था

बांदा में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव वीरेंद्र गुप्ता के भाई रामनरेश उर्फ राजू का शव सोमवार दोपहर बांदा-मानिकपुर रेलखंड पर लोहिया पुल के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला। शव के सिर के पीछे चोट के निशान पाए जाने से उनकी मौत को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गायत्री नगर निवासी गल्ला आढ़त व्यापारी रामनरेश उर्फ राजू रविवार दोपहर करीब तीन बजे घर से पान मसाला लेने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सोमवार दोपहर करीब 4:30 बजे डिंगवाही की ओर रेलवे ट्रैक किनारे रामनरेश का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान रामनरेश के रूप में की। मृतक के भाई और सपा जिला सचिव वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि रामनरेश के सिर के पीछे चोट के निशान हैं। उन्होंने कहा कि उनके भाई की किसी से कोई रंजिश या दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में वह किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक तक पहुंचे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि वह विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए दावेदारी के सिलसिले में रविवार को लखनऊ गए थे और सोमवार सुबह करीब 11 बजे वापस लौटे। घर पहुंचने पर उन्हें रामनरेश के लापता होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिवार के साथ उनकी तलाश शुरू की गई। रामनरेश गल्ला आढ़त का कारोबार करते थे और इसी से परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। परिजनों के मुताबिक उनके पास खेती की जमीन नहीं थी और आढ़त की दुकान ही परिवार की आय का मुख्य साधन थी। जीआरपी पुलिस के अनुसार, रेलवे ट्रैक किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *