बहोरनपुर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान शराब के नशे में धुत तीन मोटर साइकिल सवारों को गिरफ्तार किया है। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद तीनों पर शराबबंदी कानून के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, तीनों बिहिया से मोटर साइकिल पर सवार होकर अपने घर जवाईनिया जा रहे थे। गौरा के पास बहोरनपुर थाने की पुलिस वाहन जांच कर रही थी। पुलिस ने मोटर साइकिल रोककर उनसे पूछताछ की। शराब पीने का संदेह होने पर तीनों को हिरासत में लेकर जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की बात सामने आई। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पंकज चौधरी, अजय पाठक और मिथलेश पाठक के रूप में हुई है। पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा। बहोरनपुर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान शराब के नशे में धुत तीन मोटर साइकिल सवारों को गिरफ्तार किया है। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद तीनों पर शराबबंदी कानून के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, तीनों बिहिया से मोटर साइकिल पर सवार होकर अपने घर जवाईनिया जा रहे थे। गौरा के पास बहोरनपुर थाने की पुलिस वाहन जांच कर रही थी। पुलिस ने मोटर साइकिल रोककर उनसे पूछताछ की। शराब पीने का संदेह होने पर तीनों को हिरासत में लेकर जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की बात सामने आई। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पंकज चौधरी, अजय पाठक और मिथलेश पाठक के रूप में हुई है। पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा।

