करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

आपको प्यार और समर्पण के इस पर्व करवा चौथ की मुबारकें। किसी भी महिला के लिए इस दिन सबसे खास क्या होता है। उसके हाथों की मोहक मेंहदी, रूप–रंग को निखारता श्रृंगार, देह पर फब रही लकदक साड़ी और दिल में ढेर सारा प्यार।
तो फिर चलिए, ज्यादा देर किए बिना नीचे स्क्रॉल करिए क्योंकि हम आपके लिए लेकर आए हैं ट्रेंडिंग मेंहदी, साड़ियों, ज्वेलरी और मेकअप के सबसे यूनीक ऑप्शन। करवाचौथ पर मेहंदी लगवाने के लिए हर बार पार्लर जाने की जरूरत नहीं है। मंडला, करवाचौथ थीम, ट्रेडिशनल फिगर, पोर्ट्रेट और मिनिमलिस्ट डिजाइन को थोड़ी प्रैक्टिस और सही पैटर्न की मदद से घर पर भी बनाया जा सकता है। जानिए इन्हें आसानी से बनाने का तरीका। यूनीक और एलिगेंट मेंहदी डिजाइन के बाद अब बारी है अपना फेवरेट सेलिब्रिटी लुक चुनने की। हम आपके लिए लेकर आए हैं 5 स्पेशल सेलिब्रिटी लुक। करीना कपूर का यह रॉयल रेड लुक ट्रेडिशनल और क्लासी स्टाइल का खूबसूरत मेल है। लाल रंग के आउटफिट पर गोल्डन कढ़ाई, हैवी झुमके, छोटी बिंदी और सटल मेकअप इस लुक को खास बनाते हैं। करवा चौथ पर कम बजट में मिलते-जुलते आउटफिट और एक्सेसरीज चुनकर आप इसे रीक्रिएट कर सकती हैं। लुक को बजट में ऐसे करें रीक्रिएट इस लुक की खासियत है लाल रंग का ट्रेडिशनल आउटफिट, गोल्डन कढ़ाई, बड़े झुमके, छोटी लाल बिंदी और सटल मेकअप। आउटफिट: रेड बांधनी सूट ज्वेलरी: बड़े गोल्डन झुमके मेकअप: स्मोकी आईज और न्यूड लिप्स हेयरस्टाइल: स्लीक लो बन एक्सेसरीज: चूड़ियां, बिंदी और जूती आलिया भट्ट का यह लुक ब्राइट पिंक साड़ी और टरकॉइज ब्लू ब्लाउज के कॉम्बिनेशन की वजह से खास है। गोल्डन बॉर्डर, बड़े झुमके, गोल्डन चूड़ियां, छोटी बिंदी और फूलों वाला बन इसे ट्रेडिशनल और मॉडर्न टच देते हैं। करवा चौथ पर इस लुक को बजट में रीक्रिएट करने के लिए ये विकल्प चुन सकती हैं। साड़ी: ब्राइट पिंक गोल्डन बॉर्डर ब्लाउज: टरकॉइज पफ स्लीव्स ज्वेलरी: गोल्डन झुमके और चूड़ियां मेकअप: सॉफ्ट ग्लैम लुक हेयरस्टाइल: फूलों वाला बन कैटरीना कैफ का यह लुक ब्राइट पिंक साड़ी और गोल्डन एम्ब्रॉयडरी बॉर्डर की वजह से खास है। साड़ी पर बने छोटे गोल्डन मोटिफ्स, लाल-सफेद चूड़ियां, हल्की ज्वेलरी, छोटी बिंदी और खुले बाल उनके लुक को ट्रेडिशनल और एलिगेंट बनाते हैं। करवा चौथ पर इस लुक को बजट में रीक्रिएट करने के लिए ये विकल्प चुन सकती हैं। साड़ी: रानी पिंक गोल्डन बॉर्डर ब्लाउज: मैचिंग पिंक ब्लाउज ज्वेलरी: लाल-सफेद चूड़ियां मेकअप: सॉफ्ट और नेचुरल लुक हेयरस्टाइल: खुले स्ट्रेट बाल परिणीति चोपड़ा का यह लुक करवा चौथ के लिए ट्रेडिशनल और कम्फर्टेबल स्टाइल का अच्छा उदाहरण है। लाल रंग का कढ़ाईदार कुर्ता, मैचिंग बॉटम, सिल्वर झुमके, हल्की चूड़ियां और खुले वेवी बाल इस लुक को खास बनाते हैं। साड़ी के बजाय सूट पहनना पसंद करती हैं, तो इस लुक को बजट में रीक्रिएट कर सकती हैं। आउटफिट: रेड एम्ब्रॉयडरी सूट ज्वेलरी: सिल्वर झुमके एक्सेसरीज: हल्की चूड़ियां मेकअप: नेचुरल ग्लैम हेयरस्टाइल: खुले वेवी बाल सोनम कपूर का यह लुक ट्रेडिशनल साड़ी स्टाइल को रॉयल टच देता है। पिंक प्लीटेड सिल्क साड़ी, चौड़ा गोल्डन बॉर्डर, ग्रीन ब्लाउज और गोल्डन ज्वेलरी का कॉम्बिनेशन इसे खास बनाता है। करवा चौथ पर इस लुक को बजट में रीक्रिएट करने के लिए ये विकल्प चुन सकती हैं। साड़ी: पिंक गोल्डन बॉर्डर सिल्क ब्लाउज: ग्रीन सिल्क ब्लाउज ज्वेलरी: एंटीक गोल्ड टेंपल ज्वेलरी मेकअप: ब्रॉन्ज ग्लैम हेयरस्टाइल: सॉफ्ट वेवी बाल करवा चौथ पर बॉलीवुड जैसा लुक पाने के लिए महंगी ज्वेलरी खरीदना जरूरी नहीं। कुंदन चोकर से लेकर स्टेटमेंट झुमकों तक, इन 5 बजट फ्रेंडली ज्वेलरी ट्रेंड्स से अपने फेस्टिव लुक को खास बना सकती हैं। करवा चौथ के लिए मेकअप चुनते समय आउटफिट के रंग, ज्वेलरी और अपनी पसंद का ध्यान रखें। सही लिपस्टिक, आई मेकअप और ब्लश का कॉम्बिनेशन पूरे लुक को निखार सकता है। करवा चौथ पर पार्टनर को खास महसूस कराने के लिए महंगे गिफ्ट की जरूरत नहीं है। सेल्फ-केयर हैम्पर, ज्वेलरी, इको-फ्रेंडली गिफ्ट, हैंडमेड लव लेटर और सेंटेड कैंडल्स जैसे विकल्प कम बजट में भी इस दिन को यादगार बना सकते हैं। पेश हैं 5 यूनीक गिफ्ट आइडियाज।
………………………. ग्राफिक- विपुल शर्मा ……………………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *