रिपोर्ट- दिल्ली में सभी तरह के पटाखे बिक रहे:सुप्रीम कोर्ट का सरकार को जांच का आदेश; दिवाली पर सिर्फ ग्रीन पटाखे फोड़ने की परमिशन

रिपोर्ट- दिल्ली में सभी तरह के पटाखे बिक रहे:सुप्रीम कोर्ट का सरकार को जांच का आदेश; दिवाली पर सिर्फ ग्रीन पटाखे फोड़ने की परमिशन

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली के बाजारों में पटाखों की खुली बिक्री की खबर पर चिंता जताई। कोर्ट ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी से उल्लंघनों की जांच करने को कहा। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की बेंच ने हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट का हवाला दिया। रिपोर्ट में कोर्ट के बैन के बावजूद अलग-अलग तरह के पटाखे बिकने की बात कही गई है। कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली-NCR में 4 से 6 नवंबर तक सिर्फ प्रमाणित ग्रीन पटाखे बेचने की परमिशन दी थी। साथ ही 7 और 8 नवंबर को सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक फोड़ने की परमिशन दी है। खबर अपडेट की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *