प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की 157वीं जयंती और देश के दूसरे प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में स्वच्छता के कई कार्यक्रम चलाए गए और पौधरोपण किया गया। स्थानीय प्रखंड परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बापू के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार शर्मा, बीएओ प्रशांत कुमार, भाजपा नेता ज्योति झा, अनुरंजन झा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल दैयान हाशीम प्रमुख हैं। मौके पर भाजपा नेता ज्योति झा ने कहा कि गांधी जी के विचारों से केवल भारत ही नहीं विदेशों में भी लाखों लोग प्रभावित हैं। महात्मा गांधी के शांति और अहिंसा के संदेश को सम्मान देने के लिए पूरे विश्व में दो अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है। विदेशों में भी उनके सत्य और अहिंसा के विचारों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया जाता है। गांधी जी ने सभी धर्मों को एक समान मानने, सभी भाषाओं का सम्मान करने, महिलाओं को बराबर का दर्जा देने तथा दलितों एवं गैर दलितों के बीच बनी खाई को पाटने का काम किया। गांधी जी ने चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, दांडी मार्च तथा भारत छोड़ो जैसे महत्वपूर्ण आंदोलनों का नेतृत्व कर हम भारतियों को अंग्रेजों से आजादी दिलाई। वहीं, ज्योति झा ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शास्त्री जी विनम्र, दृढ़, सहिष्णु एवं आंतरिक शक्ति के धनी पुरुष थे। जय जवान जय किसान उनका ही दिया हुआ नारा है। शास्त्री जी की सादगी, शुचिता, नैतिक मूल्य, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रहित में लिए गए उनके फैसले सदैव प्रेरणापुंज बने रहेंगे। दूसरी ओर मानव विकास संस्थान के स्थानीय कार्यालय में गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। दोनों महापुरुष के चित्र पर पुष्पांजलि के बाद संस्थान के सचिव सुनील कुमार मंडल ने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा, प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश पूरी दुनिया को दिया। उनके विचार आज भी समाज को मानवता, समानता और आपसी सद्भाव की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। गांधी जी का मानना था कि जब गांव समृद्ध और आत्मनिर्भर होगा तभी भारत मजबूत और समृद्ध होगा। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की 157वीं जयंती और देश के दूसरे प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में स्वच्छता के कई कार्यक्रम चलाए गए और पौधरोपण किया गया। स्थानीय प्रखंड परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बापू के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार शर्मा, बीएओ प्रशांत कुमार, भाजपा नेता ज्योति झा, अनुरंजन झा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल दैयान हाशीम प्रमुख हैं। मौके पर भाजपा नेता ज्योति झा ने कहा कि गांधी जी के विचारों से केवल भारत ही नहीं विदेशों में भी लाखों लोग प्रभावित हैं। महात्मा गांधी के शांति और अहिंसा के संदेश को सम्मान देने के लिए पूरे विश्व में दो अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है। विदेशों में भी उनके सत्य और अहिंसा के विचारों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया जाता है। गांधी जी ने सभी धर्मों को एक समान मानने, सभी भाषाओं का सम्मान करने, महिलाओं को बराबर का दर्जा देने तथा दलितों एवं गैर दलितों के बीच बनी खाई को पाटने का काम किया। गांधी जी ने चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, दांडी मार्च तथा भारत छोड़ो जैसे महत्वपूर्ण आंदोलनों का नेतृत्व कर हम भारतियों को अंग्रेजों से आजादी दिलाई। वहीं, ज्योति झा ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शास्त्री जी विनम्र, दृढ़, सहिष्णु एवं आंतरिक शक्ति के धनी पुरुष थे। जय जवान जय किसान उनका ही दिया हुआ नारा है। शास्त्री जी की सादगी, शुचिता, नैतिक मूल्य, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रहित में लिए गए उनके फैसले सदैव प्रेरणापुंज बने रहेंगे। दूसरी ओर मानव विकास संस्थान के स्थानीय कार्यालय में गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। दोनों महापुरुष के चित्र पर पुष्पांजलि के बाद संस्थान के सचिव सुनील कुमार मंडल ने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा, प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश पूरी दुनिया को दिया। उनके विचार आज भी समाज को मानवता, समानता और आपसी सद्भाव की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। गांधी जी का मानना था कि जब गांव समृद्ध और आत्मनिर्भर होगा तभी भारत मजबूत और समृद्ध होगा।

