वाहन ने बाइक सवार परिवार को रौंदा:दंपती समेत बेटी की मौके पर मौत, एक बच्ची घायल; ग्रामीणों ने फोरलेन पर चक्काजाम किया

वाहन ने बाइक सवार परिवार को रौंदा:दंपती समेत बेटी की मौके पर मौत, एक बच्ची घायल; ग्रामीणों ने फोरलेन पर चक्काजाम किया

बदनावर में लेबड़-नयागांव फोरलेन स्थित पिटगारा चौराहे पर आज शनिवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राहुल (35), पत्नी पूजा (30) और बेटी सुमन (13) की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बेटी शिवानी गंभीर रूप से घायल हुई है। खेत में लहसुन बोवनी के लिए जा रहे थे जानकारी के अनुसार, चारों बाइक से अपने गांव बड़ा कठोड़िया से खेरवास स्थित खेत पर लहसुन की बोवनी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पिटगारा चौराहे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गई। हादसे के बाद फोरलेन पर चक्काजाम घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। लोगों ने फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे से चक्काजाम जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा को लेकर फोरलेन कंपनी की ओर से पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। अधिकारी मौके पर पहुंचे, लोगों से चर्चा चक्काजाम की सूचना पर एसडीएम प्रियंका मिमरोट, तहसीलदार सुरेश नागर, एसडीओपी अरविंद सिंह तोमर और टीआई अमित सिंह कुशवाह मौके पर पहुंचे। अधिकारी धरना दे रहे ग्रामीणों और परिजनों से चर्चा कर रहे हैं। फिलहाल चक्काजाम जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *