रायपुर में देर रात तक चल रही पार्टी और शराब परोसने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में शहर के टिटोस क्लब में रात 12 बजे के बाद भी युवक-युवतियां पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान शिवसेना प्रमुख केक काटते दिखाई दे रहे हैं। केक काटने के लिए उन्होंने तलवार का इस्तेमाल किया। वीडियो सामने आने के बाद अब क्लब में तय समय के बाद शराब परोसे जाने और नियमों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में क्लब के अंदर बड़ी संख्या में युवक-युवतियां मौजूद हैं। तेज म्यूजिक के बीच पार्टी चलती दिखाई दे रही है। इसी दौरान शिवसेना प्रमुख केक लेकर पहुंचते हैं और तलवार से केक काटते हैं। आसपास मौजूद लोग इस दौरान जश्न मनाते और वीडियो बनाते नजर आते हैं। रात 12 बजे के बाद भी चलती रही पार्टी वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह आयोजन आधी रात के बाद भी जारी था। क्लब में युवक-युवतियां पार्टी करते दिख रहे हैं। इस दौरान शराब परोसे जाने की बात भी सामने आई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्लब को निर्धारित समय के बाद शराब परोसने और पार्टी संचालित करने की अनुमति थी या नहीं। वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि शहर में बार और क्लबों के संचालन के लिए निर्धारित नियम हैं, जिनका पालन कराया जाना जरूरी है। खासकर शराब परोसने के समय और देर रात तक पार्टी आयोजित करने को लेकर प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि वीडियो सामने आने के बाद आबकारी विभाग या पुलिस की ओर से क्लब प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है या नहीं।
अफसर बोले करवाएंगे जांच वायरल वीडियो को लेकर दैनिक भास्कर टीम ने एडीसीपी पश्चिम राहुल देव शर्मा से चर्चा की। एडीसीपी ने वायरल वीडियो की जांच कराने और क्लब संचालक साहित वीडियो में दिखे रहे लोगों पर कार्रवाई करने की बात कही है।

