रायपुर में रिटायर आबकारीकर्मी से लूट:ऑटो चालक समेत चार आरोपियों ने घेरकर पर्स छीना, CCTV से पहचान में जुटी पुलिस

रायपुर में रिटायर आबकारीकर्मी से लूट:ऑटो चालक समेत चार आरोपियों ने घेरकर पर्स छीना, CCTV से पहचान में जुटी पुलिस

रायपुर में ऑटो चालक और उसके साथियों ने रिटायर आबकारीकर्मी को सवारी बनाकर लूट लिया। आरोपियों ने ऑटो में बैठाने के बाद महज 10-15 कदम आगे जाकर बुजुर्ग को घेर लिया और उनकी पैंट की जेब से पर्स निकाल लिया। पर्स में करीब 26 हजार रुपए नकद थे। वारदात के बाद आरोपी उन्हें धमकी देकर ऑटो से उतारकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पुलिस के मुताबिक ग्राम खिलोरा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी महावीर ध्रुव आबकारी विभाग में वाहन चालक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। 17 सितंबर को वे जगदलपुर से बस में रायपुर पहुंचे थे। शाम करीब 4:30 बजे संतोषी नगर स्थित मार्बल पैलेस के सामने सर्विस रोड पर बस से उतरकर वे पैदल संतोषी नगर चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ऑटो क्रमांक CG07T2092 का चालक तीन युवकों के साथ वहां पहुंचा। चालक और युवकों ने महावीर को ऑटो में बैठने के लिए कहा। घर जाने के लिए वे ऑटो में बैठ गए। ऑटो चालक ने करीब 10-15 कदम ही वाहन आगे बढ़ाया था कि चालक समेत तीनों युवकों ने उन्हें घेर लिया। ऑटो में एक दूसरे का नाम ले रहे थे आरोपी आरोपियों ने जबरदस्ती उनकी पैंट की जेब में रखा पर्स निकाल लिया। इसमें करीब 26 हजार रुपए नकद थे। लूट के बाद आरोपियों ने उन्हें धमकी दी और ऑटो से नीचे उतार दिया। इसके बाद चारों संतोषी नगर चौक की ओर भाग निकले। महावीर ने पुलिस को बताया कि ऑटो की पिछली सीट पर बैठे युवक आपस में बातचीत के दौरान अपना नाम शंभू लाल, राकेश और लक्की बता रहे थे। वारदात की जानकारी उन्होंने अपने परिजनों को भी दी। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ऑटो नंबर के आधार पर चालक की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही फुटेज में नजर आ रहे युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर भी जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *