राम नगर वार्ड संख्या-25 से महिला दो बच्चों संग लापता:मायके जाने की बात कहकर निकली थी, पति ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई

राम नगर वार्ड संख्या-25 से महिला दो बच्चों संग लापता:मायके जाने की बात कहकर निकली थी, पति ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई

कटिहार नगर थाना क्षेत्र के राम नगर वार्ड संख्या-25 से एक महिला अपने दो छोटे बच्चों, सोने के जेवरात और घर निर्माण के लिए रखे तीन लाख रुपये नकद के साथ लापता हो गई है। महिला के पति सोनू कुमार यादव ने नगर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने एक युवक पर पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। सोनू कुमार यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी 24 वर्षीय पत्नी चंदा कुमारी 27 अगस्त को रक्षाबंधन के लिए अपने मायके भाभा (रौशना ओपी क्षेत्र) जाने की बात कहकर घर से निकली थी। शाम करीब छह बजे जब उन्होंने पत्नी से मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, तो फोन बंद मिला। इसके बाद सोनू कुमार ने चंदा के पिता राजू यादव से संपर्क किया, जिन्होंने बताया कि चंदा अभी तक मायके नहीं पहुंची है। जानकारी मिलने के बाद परिवार में चिंता बढ़ गई और महिला व बच्चों की तलाश शुरू की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। पति के अनुसार, चंदा कुमारी अपने साथ चार वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार यादव और तीन वर्षीय पुत्र आर्षिक कुमार यादव को भी ले गई है। परिवार ने आरोप लगाया है कि महिला के साथ लगभग 70 हजार रुपये मूल्य के सोने के जेवरात और घर निर्माण के लिए बैंक से लोन लेकर निकाले गए तीन लाख रुपये नकद भी गायब हैं। सोनू कुमार यादव ने कुर्सेला थाना क्षेत्र के निवासी सोनू कुमार यादव (पिता दिवंगत विनोद यादव) पर अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर बच्चों और सामान के साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर जांच की जा रही है। महिला और दोनों बच्चों की बरामदगी के साथ-साथ युवक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन कर रही है और मोबाइल नंबर से वैज्ञानिक तरीके से जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। कटिहार नगर थाना क्षेत्र के राम नगर वार्ड संख्या-25 से एक महिला अपने दो छोटे बच्चों, सोने के जेवरात और घर निर्माण के लिए रखे तीन लाख रुपये नकद के साथ लापता हो गई है। महिला के पति सोनू कुमार यादव ने नगर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने एक युवक पर पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। सोनू कुमार यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी 24 वर्षीय पत्नी चंदा कुमारी 27 अगस्त को रक्षाबंधन के लिए अपने मायके भाभा (रौशना ओपी क्षेत्र) जाने की बात कहकर घर से निकली थी। शाम करीब छह बजे जब उन्होंने पत्नी से मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, तो फोन बंद मिला। इसके बाद सोनू कुमार ने चंदा के पिता राजू यादव से संपर्क किया, जिन्होंने बताया कि चंदा अभी तक मायके नहीं पहुंची है। जानकारी मिलने के बाद परिवार में चिंता बढ़ गई और महिला व बच्चों की तलाश शुरू की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। पति के अनुसार, चंदा कुमारी अपने साथ चार वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार यादव और तीन वर्षीय पुत्र आर्षिक कुमार यादव को भी ले गई है। परिवार ने आरोप लगाया है कि महिला के साथ लगभग 70 हजार रुपये मूल्य के सोने के जेवरात और घर निर्माण के लिए बैंक से लोन लेकर निकाले गए तीन लाख रुपये नकद भी गायब हैं। सोनू कुमार यादव ने कुर्सेला थाना क्षेत्र के निवासी सोनू कुमार यादव (पिता दिवंगत विनोद यादव) पर अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर बच्चों और सामान के साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर जांच की जा रही है। महिला और दोनों बच्चों की बरामदगी के साथ-साथ युवक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन कर रही है और मोबाइल नंबर से वैज्ञानिक तरीके से जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *