रामपुर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नगर अध्यक्ष फैजान खान ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए उनके जीवन, विचारों और शिक्षाओं को याद किया। फैजान खान ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन ज्ञान, सदाचार और मानवता का संदेश देता है। उनके विचार समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने लोगों से महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में नगर सचिव आलम खान, उपाध्यक्ष मोहम्मद शादाब कादिरी, विधानसभा महासचिव अनवर खान और खान शायान यूनुस मौजूद रहे।

