हिसार में पुलिसकर्मी ने गाड़ी से पति-पत्नी को उड़ाया:ड्यूटी से घर जा रहे थे; दोनों प्राइवेट अस्पताल में भर्ती; परिजन पहुंचे

हिसार में पुलिसकर्मी ने गाड़ी से पति-पत्नी को उड़ाया:ड्यूटी से घर जा रहे थे; दोनों प्राइवेट अस्पताल में भर्ती; परिजन पहुंचे

हिसार में वीरवार सुबह पुलिस कर्मी ने गाड़ी से एक दंपति को उड़ा दिया। पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी से ड्यूटी पर जा रहा था। वह जैसे ही डाबड़ा चौक पर पहुंचा तो उसकी गाड़ी से बाइक सवार दंपती की टक्कर हो गई। हादसे में दंपति को कई जगह चोटें आई हैं। दोनों को नजदीक के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पति रविंद्र(28) और पत्नी प्रीति(21) दोनों गांव फरीदपुर के रहने वाले हैं। रविंद्र नहर विभाग में सिक्योरिटी गार्ड तो वहीं प्रीति हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में बतौर नर्स काम करती है। दोनों हिसार में ही मकान लेकर रहे रहे थे और ड्यूटी के बाद घर जा रहे थे। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत स्थिर है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *