नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर निकाय चुनाव से जुड़ी है। जयपुर समेत 3 नगर निगमों में भाजपा के मेयर बन गए हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. जयपुर समेत 3 नगर निगमों में भाजपा के मेयर बने
जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में भाजपा के मेयर बन गए। जयपुर में सुनील कोठारी, जोधपुर में प्रसन्नचंद मेहता और कोटा में अनुसुईया गोस्वामी महापौर बनीं। तीनों ही नगर निगम में भाजपा को चुनाव में जीते पार्टी के पार्षदों से ज्यादा वोट मिले। पूरी खबर पढ़ें 2. नितिन नवीन ने राहुल गांधी के आरोपों का दिया जवाब
जयपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा- राहुल गांधी पूछ रहे थे कि क्यों बीजेपी सरकारें लगातार आती हैं। मैं बताना चाहता हूं कि जनता की सेवा और काम करते है तो आशीर्वाद वोट के रूप में मिलता है। पूरी खबर पढ़ें 3. साउथ कोरियन सिंगर से मिलने स्कूल से निकलीं छात्राएं
जयपुर में 5वीं क्लास में पढ़ने वाली दो सहेलियां (9 साल) साउथ कोरियन सिंगर बैंग सी ह्यूक से मिलने के लिए स्कूल से निकल गईं, लेकिन घर नहीं पहुंचीं। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को गांधीनगर रेलवे स्टेशन से डिटेन कर लिया। पूरी खबर पढ़ें 4. आरोपी-नाबालिग की रिहाई के लिए रात 10 बजे तक खुला कोर्ट
धौलपुर के बाड़ी में ACJM कोर्ट गुरुवार रात 10 बजे तक खुला रहा। मामला बाइक चोरी के केस में 1 आरोपी और 1 नाबालिग को 3 दिन तक हिरासत में रखने का था। आरोपी ने कोर्ट को बताया कि उसके पिता को भी 1 दिन अवैध रूप से पुलिस हिरासत में रखा गया। उसके बाद कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाई। पूरी खबर पढ़ें 5. लॉरेंस गैंग ने रची पूर्व विधायक के मर्डर की साजिश
लॉरेंस गैंग ने कांग्रेस के पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की हत्या की साजिश रची थी। जोधपुर में पकड़े गए गैंग के शूटरों ने पूछताछ में खुलासा किया है। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से पूर्व विधायक की फोटो मिली है। शूटरों से सिरोही में लोढ़ा के फार्म हाउस की रेकी करवाई गई थी। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया
जैसलमेर जिले के कोरवा गांव में महिला को ससुरालवालों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। 90% से ज्यादा झुलसी महिला ने जोधपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पिता का आरोप है कि दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस ने पति, ससुर, सास और जेठानी को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें 7. दुकानदार को लात-घूंसों से पीटा, मारने की धमकी दी
भीलवाड़ा जिले में वाशिंग मशीन खराब होने के बाद रुपए रिफंड नहीं करने पर दुकानदार को लात-घूंसों से पीटा। बीच-बचाव करने आए कर्मचारी और उसकी पत्नी से भी मारपीट की गई। इस दौरान दुकानदार का हाथ फ्रैक्चर हो गया। जबरन 5,500 रुपए लेने के बाद आरोपी मारने की धमकी देकर चले गए। पूरी खबर पढ़ें 8. शोभायात्रा में करतब दिखाते समय आग लगी, 4 झुलसे
झालावाड़ में गणेश विसर्जन शोभायात्रा में शुक्रवार को हादसा हो गया। यहां करतब दिखाते समय आग लग गई और 4 युवक झुलस गए। आग लगने के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. साफा पहनकर गाजे-बाजे के साथ किया पत्नी का अंतिम संस्कार
बीकानेर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के रिटायर्ड अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद जोशी ने अपनी पत्नी को दुल्हन की तरह सजाकर अंतिम विदाई दी। गाजे बाजे के साथ खुद भी दूल्हे के वेश में तैयार होकर शामिल हुए। उनकी पत्नी गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थीं। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10.

