गोरखपुर में सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को शहर में “आंगन मिलन कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर और कार्यकर्त्रियों को साड़ी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका मनोबल बढ़ा और उनके कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर महिलाओं और बच्चों से जुड़े पारंपरिक संस्कारों को भी विशेष रूप से शामिल किया गया। गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम के जरिए पोषण, मातृ-शिशु देखभाल और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया गया। दीनदयाल जयंती पर विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के मौके पर राज्यसभा सांसद व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धापूर्वक नमन किया। कुलपति की मौजूदगी में हुआ सम्मान समारोह इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कृष्ण पाल सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र और प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने लोगों से उनके आदर्शों को अपनाकर समाजसेवा के लिए आगे आने की अपील की। जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी कार्यक्रम में भाजपा के पार्षद अजय ओझा, उपेंद्र सिंह नन्हे, धर्मेंद्र चंद, जितेंद्र कुमार यादव, परमेश्वर सिंह, मुन्ना, जसपाल राव, अभिलाष शाही विशेन, दीपक चौहान, अखंड शाही और अनूप जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने श्रद्धा के साथ पुष्प अर्पित कर दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को स्मरण किया।

