राजसमंद. पंचायतीराज चुनाव का रण अब बेहद दिलचस्प और गर्माहट भरा हो चुका है। राजसमंद की धरा पर भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही सूरमाओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शेष बचे वार्डों पर कब्ज़े के लिए सियासी बिसात बिछाई जा चुकी है और जोड़-तोड़ के दांव-पेच चरम पर हैं। हालांकि, पहले चरण में जिस तरह मतदाता खामोश रहे और मतदान का प्रतिशत गिरा, उसने दोनों ही प्रमुख दलों के दिग्गज नेताओं की रातों की नींद उड़ा दी है। कम मतदान ने सियासी पंडितों को भी उलझा दिया है। ऐसे में अब दूसरे चरण का मुकाबला सीधे-सीधे जनप्रतिनिधियों की साख और प्रतिष्ठा की जंग बन चुका है। अब इन नेताओं के कंधों पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी यही है कि वे मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक खींचकर लाएं, क्योंकि अगर इस बार भी वोटिंग का आंकड़ा उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ा, तो आने वाले सियासी संकेत कुछ और ही कहानी बयां करेंगे। गौरतलब है कि जिला परिषद के 16 और पंचायत समिति के कुल 80 वार्ड सदस्यों के चुनाव होने हैं। पंचायत समिति में कुल 192 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
सियासी बिसात: जिला परिषद के 16 वार्डों में महामुकाबला
जिला परिषद की कुर्सी पर काबिज होने के लिए इन 16 वार्डों में शह-मात का खेल होगा। जिला परिषद के वार्ड 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 के लिए दूसरे चरण में चुनाव होंगे।
चार पंचायत समितियां और 192 महारथी
दूसरे चरण में चार प्रमुख पंचायत समितियों के रण में चुनाव होना तय है। यहां पंचायत समिति सदस्यों के 80 पदों पर अपनी-अपनी जीत का परचम फहराने के लिए कुल 192 प्रत्याशी अपनी पूरी जान झोंके हुए हैं।
कहां कितने सियासी सूरमा मैदान में
भीम: 44
- देवगढ़: 35
- रेलमगरा: 55
- राजसमंद: 58
- कुल मैदान में: 192
नक्शे पर जिला परिषद की चुनावी घेराबंदी: किस वार्ड में कौन-सी ग्राम पंचायत
रेलमगरा क्षेत्र (वार्ड 11 से 14)
- वार्ड 11: खटूकड़ा, चराणा, धनेरिया, चावण्डिया, गवारड़ी, आजणा, मेहंदुसरिया, लडपचा, सासेरा, बनेडिया, पीपली डोडियान।वार्ड 12: ओडा, मेणिया, भराई, सादड़ी, सकरावास, मदारा, रेलमगरा, राजपुरा, बामणिया कला, सिंदेसर कला।
- वार्ड 13: पछमता, कोटड़ी, काबरा, खडबामणिया, गिलुण्ड, कुण्डिया, जवासिया, सोनियाणा, पनोतिया।वार्ड 14: जूणदा, लापस्या, खण्डेल, कुरज, जीतावास, गोगाथला, चौकड़ी, पीपली अहिरान।
राजसमंद क्षेत्र (वार्ड 15 से 19)
- वार्ड 15: बड़लिया, पिपली आचार्यान, मोही, राज्यावास, सथाना, भाटोली, एमडी, नौगामा।
- वार्ड 16: पीपरड़ा, बडारड़ा, मजा नांदोड़ा, फरारा, सुंदरचा, काढा का तालाब, साकरोदा, संगठ कला, पुठोल।वार्ड 17: सापोल, पिपलांत्री कला, केलवा, पसुंद, बोरज, मुडोल, मोरचना।
- वार्ड 18: लवाणा, भावा, सोनियाणा, घाटी, कुंवारिया, फियावड़ी, जोधपुरा, महासतियों की मादड़ी, वणाई, भाणा।वार्ड 19: तासोल, खटामला, देवपुरा, मादड़ी देवसथान, तलाई, आत्मा, पड़ासली, बामणटुकड़ा, धायला, बिनोल।
देवगढ़ क्षेत्र (वार्ड 23 से 25)
- वार्ड 23: नरदास का गुडा, तपालो का खेड़ा, कुंआथल, जीरण, नराणा, माद, पारड़ी, कंदवा, भारतसिंह का गुडा।
- वार्ड 24: नीमझर, कालेसरिया, काकरोद, ईशरमंड, लसानी, मदारिया, आंजना, दौलपुरा।वार्ड 25: माण्डावाड़ा, स्वादड़ी, कामला, विजयपुरा, सांगावास, मियाला, ताल, सोहनगढ़, अर्जनगढ़।
भीम क्षेत्र (वार्ड 26 से 29)
- वार्ड 26: समेलिया, तीतरी, अजीतगढ़, नालोई लालपुरा, बड़ो की रेल, लसाड़िया, कूकड़ा, बारलाचैड़ा, बली, थानेटा, टोगी।
- वार्ड 27: कालादेह, बालातों की गुआर, डूंगाजी का गांव, डांसरिया, कुकरखेड़ा, चाक हिरात, कुशलपुरा, बरार, कालेटरा।वार्ड 28: हा मेला की वैर, ठीकरवास खुर्द, ठीकरवास कला, लाखागुड़ा, मण्डावर, काछबली, मेडिया, बग्ग्ड़, थोरिया वेर, पीपली नगर।
- वार्ड 29: चेता, बाघाना, बरजाल, खीमाखेड़ा, चांदेला की गुंआर, छापली, दिवेर, पीपरेलू, काला गुमान, कालादेह।

