बालाघाट के एक प्राथमिक स्कूल में पांचवीं के छात्र को गणित का सवाल हल न करने पर शिक्षक ने पीटा। शिक्षक रूपचंद खरे ने अपनी गलती मान ली है। उन पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी है। यह घटना 13 अक्टूबर की रात हुई थी। पिटाई से घायल छात्र को लांजी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी पीठ पर छड़ी से पिटाई के निशान थे। शिक्षक ने छात्र से कहा था कि वह घर जाकर गिरने की झूठी बात बताए। जब छात्र की दादी ने शिक्षक से पूछा, तब भी उन्होंने झूठ बोला। शिक्षक ने अपनी गलती मानी जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) धनश्री जैन ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच के आदेश दिए। जांच रिपोर्ट आने के बाद शिक्षक रूपचंद खरे ने डीईओ के सामने अपनी गलती मानी। डीईओ धनश्री जैन ने बताया कि जांच रिपोर्ट आ गई है और शिक्षक ने गलती मानी है। इस मामले में विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

