मध्यप्रदेश में जुलाई में इंस्पेक्टर से डीएसपी पद पर पदोन्नत किए गए 15 पुलिस अधिकारियों को गृह विभाग ने वापस इंस्पेक्टर बना दिया है। इन अधिकारियों की पदोन्नति निरस्त करने के आदेश 16 अक्टूबर 2026 को जारी किए गए थे, जो अब सामने आए हैं। विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण या दंड प्रभावशील होने के कारण इन अधिकारियों को पदोन्नति के लिए अनफिट माना गया है। गृह विभाग के आदेश के मुताबिक, विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर पहले जारी पदोन्नति आदेश की समीक्षा की गई। इसके बाद संबंधित अधिकारियों की पदोन्नति निरस्त करने का निर्णय लिया गया। रिवर्ट किए गए अधिकारियों में निरीक्षक संवर्ग के 12 अधिकारी, विशेष शाखा के एक निरीक्षक, विसबल के एक निरीक्षक और एक आरक्षित निरीक्षक शामिल हैं। पहले 78 अधिकारियों की पदोन्नति भी हुई थी निरस्त इससे पहले पुलिस मुख्यालय भोपाल ने 1 सितंबर को आदेश जारी कर जुलाई में पदोन्नत किए गए 78 उप निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त कर दी थी। इन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नति के बाद सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के आदेश के आधार पर पदोन्नति के लिए अनफिट पाया गया था। विभागीय जांच और आपराधिक प्रकरणों के चलते उनकी पदोन्नति वापस ली गई थी। इन 15 अधिकारियों की पदोन्नति निरस्त निरीक्षक संवर्ग के 12 अधिकारी अन्य संवर्ग के अधिकारी
13. कल्पना रघुवंशी — निरीक्षक, विशेष शाखा
14. देवेंद्र दुबे — निरीक्षक, विसबल
15. अर्जुन सिंह पंवार — आरक्षित निरीक्षक

