रणजी ट्रॉफी-गिल पहले मैच में नहीं खेल रहे:यशस्वी 13 गेंद खेलकर शून्य पर आउट, राहुल 4 रन बना सके, अरुणाचल का मैच रद्द

रणजी ट्रॉफी-गिल पहले मैच में नहीं खेल रहे:यशस्वी 13 गेंद खेलकर शून्य पर आउट, राहुल 4 रन बना सके, अरुणाचल का मैच रद्द

रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन की शुरुआत रविवार को देशभर के 18 मैदानों पर हुई। भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में पंजाब के शुरुआती मुकाबले में नहीं खेल रहे। पंजाब न्यू चंडीगढ़ में असम के खिलाफ अपना पहला मैच खेल रही है। गिल की जगह भारत के अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान उदय सहारन पंजाब की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं, पहले दिन भारतीय टेस्ट टीम के दो सीनियर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। मुंबई की ओर से खेल रहे जायसवाल चंडीगढ़ के खिलाफ खाता नहीं खोल सके, जबकि कर्नाटक के राहुल आंध्र प्रदेश के खिलाफ 4 रन बनाकर आउट हो गए। गिल के दूसरे मैच में खेलने की संभावना गिल के 18 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे मैच में खेलने की संभावना है। वह इंडिया-A टीम का हिस्सा नहीं हैं। जायसवाल 13 गेंद खेलकर शून्य पर आउट जायसवाल को हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया था। हालांकि, उन्हें किसी भी मैच की प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली। इससे पहले श्रीलंका दौरे पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्होंने 3 पारियों में कुल 77 रन बनाए थे।

राहुल 4 रन बनाकर लौटे, कर्नाटक के 4 विकेट गिरे मुलापाडू में आंध्र प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में कर्नाटक के सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। वे महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। पिछले सीजन की उपविजेता कर्नाटक की शुरुआत खराब रही। आंध्र प्रदेश के तेज गेंदबाज कावुरी साईतेजा और केवी शशिकांत ने शुरुआती ओवरों में विकेट लेकर कर्नाटक को दबाव में डाल दिया। राहुल ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। मुल्लांपुर में खेले गए मैच में उन्होंने 82 गेंदों पर शतक लगाया था। यह वनडे क्रिकेट में उनका 9वां शतक था। अरुणाचल और नागालैंड का मैच रद्द रणजी ट्रॉफी के पहले दौर में अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाने वाला प्लेट ग्रुप का मुकाबला रद्द करना पड़ा। अरुणाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दो गुटों के बीच गुवाहाटी हाईकोर्ट की ईटानगर बेंच में कानूनी विवाद चल रहा है। इसके कारण अरुणाचल की टीम मैदान पर नहीं उतर सकी और मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई।

इससे पहले भुवनेश्वर में शुरू हुई विनू मांकड़ अंडर-19 ट्रॉफी में भी अरुणाचल प्रदेश की टीम ने हिस्सा नहीं लिया था। BCCI ने नागालैंड की टीम को पहले ही बता दिया था कि कोर्ट का फैसला आने तक अरुणाचल की टीम मैदान पर नहीं उतर पाएगी। चयन समिति ने इंटरनेशनल खिलाड़ियों को रणजी खेलने के निर्देश दिए राष्ट्रीय चयन समिति ने उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को घरेलू सीजन में कम से कम एक रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के लिए कहा है। इसके तहत रवींद्र जडेजा सौराष्ट्र, केएल राहुल कर्नाटक, गुरनूर बराड़ पंजाब और आकाश दीप बंगाल की टीम से खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड दौरे से पहले मैच प्रैक्टिस का मौका न्यूजीलैंड दौरे पर गिल के शुरुआती तीन वनडे मैच खेलने की उम्मीद है। इसके बाद वे टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी मैच में खेलने से उन्हें आगामी अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले अपनी लय हासिल करने का मौका मिल सकता है। हालांकि, दूसरे मैच में उनकी उपलब्धता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ——————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट आज से:रणजी ट्रॉफी के 92वें सीजन में 38 टीमें 138 मैच खेलेंगी; मुंबई 42 बार की चैंपियन दुनिया का सबसे बड़ा घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी आज से शुरू होगा। 1934-35 में शुरू हुई इस चैंपियनशिप का यह 92वां सीजन है। इसमें 38 टीमें खिताब के लिए उतरेंगी। 138 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 42 बार खिताब जीता है। पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *