यमुनानगर में नशे में बनाई एटीएम लूट की योजना:मशीन तोड़कर कैश निकालने में हुए नाकाम, पुलिस ने किए गिरफ्तार

यमुनानगर में नशे में बनाई एटीएम लूट की योजना:मशीन तोड़कर कैश निकालने में हुए नाकाम, पुलिस ने किए गिरफ्तार

यमुनानगर के व्यासपुर क्षेत्र में शराब पीने के बाद एटीएम तोड़कर कैश चोरी करने का प्रयास करने के मामले में एंटी बर्गलरी स्टाफ कम एंटी नारकोटिक सेल-2 की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बिलासपुर के छोटे बस स्टैंड के पास लगे एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया था। लेकिन काफी देर तक कोशिश करने के बावजूद वे एटीएम तोड़कर कैश निकालने में कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे। एटीएम को तोड़ने के प्रयास में करीब 2 लाख रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है, जबकि कैश चोरी नहीं हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नशे की हालत में बनाई थी योजना पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर को व्यासपुर पुलिस को शिकायत मिली थी कि बिलासपुर के छोटे बस स्टैंड के पास लगे एटीएम को रात के समय किसी ने तोड़ने का प्रयास किया है। आरोपी एटीएम से कैश चोरी नहीं कर पाए, लेकिन मशीन को नुकसान पहुंचा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चोरी के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। एंटी नारकोटिक सेल-2 के इंचार्ज रमन चंदेल के अनुसार, आरोपी रात के समय शराब पी रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एटीएम से चोरी करने की योजना बनाई और छोटे बस स्टैंड के पास लगे एटीएम को तोड़ने का प्रयास करने लगे। काफी देर तक कोशिश करने के बावजूद वे एटीएम नहीं तोड़ पाए और बिना कैश लिए वहां से फरार हो गए। फिर से वारदात करने की फिराक में थे आरोपी पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर एएसआई सुरेंद्र सिंह, कुलदीप, गौरव, दिनेश और नवतेज की टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान गांव मिल्क खास निवासी जयचंद उर्फ मुला और गांव अराइयांवाला निवासी शुभम उर्फ गुनी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों ने एटीएम तोड़कर चोरी करने का प्रयास करने की वारदात कबूल की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *