Hasan Mahmud: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में हसन महमूद ने इतिहास रच दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं।
Afghanistan vs Bangladesh, One-off Test: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच एक मात्र टेस्ट मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के तीसरे दिन बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने कमाल की बॉलिंग कर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है। दरअसल, टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले वे बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं।
हसन महमूद की कमाल की गेंदबाजी
बांग्लादेश की पहली पारी के 346 रन के जवाब में अफगानिस्तान की टीम 240 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह बांग्लादेश ने पहली पारी के आधार पर 106 रन की बढ़त हासिल कर ली। इस बढ़त में हसन महमूद की घातक गेंदबाजी का अहम योगदान रहा।
हसन महमूद ने दूसरी नई गेंद से शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अफगानिस्तान की पहली पारी के 83वें ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर क्रमशः इस्मत आलम, कैस अहमद और जिया उर रहमान को आउट किया। लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर उन्होंने इतिहास रच दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बन गए।
इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की ओर से आलोक कपाली और सोहाग गाजी भी हैट्रिक ले चुके थे, लेकिन ये दोनों स्पिन गेंदबाज थे। हसन महमूद की शानदार गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान की पहली पारी जल्द ही सिमट गई और पूरी टीम 240 रन पर ऑलआउट हो गई।
खबर अपडेट हो रही है..
Sports – Patrika | CMS


HASAN MAHMUD BAGS A HAT-TRICK!