“यूपीआई पर एमडीआर को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रहा’

“यूपीआई पर एमडीआर को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रहा’

रोहतक | भाजपा नेता शमशेर सिंह खरक ने यूपीआई पर एमडीआर को लेकर कांग्रेस के आरोपों को भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि इसे ‘यूपीआई टैक्स’ कहना गलत है, क्योंकि ग्राहक से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। विपक्ष यूपीआई पर एमडीआर को लेकर भ्रम फैला रहा है। आधिकारिक आंकड़ों में ₹2,000 से अधिक के निर्धारित पी2एम लेन-देन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लागू होने की बात है, जबकि ₹2,000 तक के व्यापारी भुगतान और पी2पी लेन-देन मुफ्त रहेंगे। करीब 96 प्रतिशत पी2एम लेन-देन एमडीआर से बाहर रहेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *