महिला कांस्टेबल का 23 साल बड़े टीचर से था अफेयर:9 महीने में पांच हजार कॉल, चार घंटे लगातार फोन पर बात की, कोचिंग टीचर अरेस्ट

महिला कांस्टेबल का 23 साल बड़े टीचर से था अफेयर:9 महीने में पांच हजार कॉल, चार घंटे लगातार फोन पर बात की, कोचिंग टीचर अरेस्ट

रेऊना थानाक्षेत्र में महिला कांस्टेबल के सुसाइड करने के मामले में पुलिस ने कांस्टेबल के कोचिंग टीचर को अरेस्ट कर लिया है। शनिवार को पुलिस उसे जेल भेजेगी। पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला कांस्टेबल का अपनी उम्र से 23 साल बड़े शादीशुदा कोचिंग टीचर से अफेयर था। पिछले 9 महिलों में दोनों के बीच पांच हजार बार बात हुई थी, जिसमें सबसे लंबी बातचीत पुलिस को लगभग चार घंटे की मिली है। महिला कांस्टेबल के मोबाइल की CDR (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) में इस बात का खुलासा हुआ है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि कुछ समय पहले महिला कांस्टेबल की किसी और से बातचीत शुरू हो गई थी, जिसपर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। घटना के दिन कांस्टेबल और कोचिंग टीचर के बीच तीन बार बात हुई थी। 2022 में ज्वाइन की थी गजनेर स्थित कोचिंग डीसीपी साउथ ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बीतें बधुवार को अमेठी जनपद के मोहनगंज थाने में तैनात 22 वर्षीय महिला कांस्टेबल का शव अपने घर में फंदे से लटकता मिला था। डीसीपी ने बताया कि महिला कांस्टेबल ने वर्ष 2022 में सचेंडी के विनौर गांव निवासी विक्रम सिंह चंदेल की गजनेर स्थित कोचिंग ज्वाइन की थी। जहां कुछ समय बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई थी। 2025 में युवती की पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुई थी। जिसके बाद उसकी तैनाती अमेठी के मोहनगंज थाने में थी। बुधवार को वह छुट्‌टी पर रेऊना थानाक्षेत्र स्थित अपने घर आयी थी। घर पहुंचते ही वह आराम करने की बात कहकर छत में बने अपने कमरे में चली गई थी। दोपहर करीब 2 बजे उसकी छोटी बहन कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला था। दरवाजा न खुलने पर उसने अपनी मां और पिता को जानकारी दी। परिजन दरवाजा खोलकर कमरे में पहुंचे तो महिला कांस्टेबल का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की तो कांस्टेबल का मोबाइल रिसेट मिला था। दो बच्चों के पिता था अफेयर मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 45 वर्षीय कोचिंग संचालक विक्रम सिंह चंदेल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। डीसीपी साउथ ने बताया कि विक्रम शादीशुदा और 2 बच्चों का पिता है, उसका महिला कांस्टेबल से अफेयर था। कांस्टेबल की कॉल डिटेल रिकार्ड खंगाली तो सामने आया कि जनवरी से लेकर सितंबर तक उसकी विक्रम से पांच हजार से ज्यादा बार बात हुई थी। सबसे लंबी बात चार घंटे तक पायी गई। सुसाइड से पहले अमेठी के कांस्टेबल से की थी बात डीसीपी के मुताबिक ज्वाइनिंग के बाद महिला कांस्टेबल की किसी और से बातचीत होने लगी थी, जिसकी भनक विक्रम को हो गई थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़े भी हुए। सुसाइड के दिन विक्रम और महिला कांस्टेबल के बीच तीन बार बात हुई थी। पहली बार सुबह करीब 30 मिनट, इसके बाद 11 बजे 15 मिनट आखिर में दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच दोनों के बीच करीब 45 मिनट तक बात हुई थी। इसके बाद महिला कांस्टेबल ने अमेठी में तैनात कांस्टेबल से लगभग 30 से 35 मिनट बात की, फिर मोबाइल रिसेट कर कांस्टेबल ने सुसाइड कर लिया था। डीसीपी ने बताया कि आरोपी कोचिंग टीचर को अरेस्ट कर लिया गया है। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। भाई बनकर घर आता जाता था टीचर डीसीपी ने बताया कि मृतका के परिजन आरोपी कोचिंग टीचर को बेटी का भाई मानते थे। वह कांस्टेबल को अपनी बहन मानकर घर आता जाता था। पुलिस की पूछताछ में शिक्षक ने बताया कि घरवाले उसकी शादी तय करना चाहते थे, जिसको लेकर दोनों के बीच बातचीत उस दिन काफी देर तक हुई थी। परिजनों ने पुलिस अधिकारियों पर लगाया था प्रताड़ना का आरोप मृतका के पिता ने मोहनगंज में ड्यूटी दौरान विभागीय सहकर्मी द्वारा उसे लगातार मानिसक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। आरोप था कि बेटी को करियर और जीवन बर्बाद करने की लगातार धमकियां दी जा रही थीं। साथ ही पुलिस अधिकारियों द्वारा ड्यूटी लगाने, अवकाश देने व कार्यस्थल पर प्रताड़ना का आरोप था। मृतका के पिता के मुताबिक बेटी जब भी घर आती थी, डरी सहमी रहती थी। कई बार उससे पूछने का भी प्रयास किया, लेकिन उसने बताने से इंकार कर दिया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *