मोहनिया बॉर्डर पर ट्रक ड्राईवरों से अवैध वसूली:कोलकाता जा रहे ड्राईवर का आरोप, 5000 के चालान पर 1000 रुपए अतिरिक्त मांगे

मोहनिया बॉर्डर पर ट्रक ड्राईवरों से अवैध वसूली:कोलकाता जा रहे ड्राईवर का आरोप, 5000 के चालान पर 1000 रुपए अतिरिक्त मांगे

नेशनल हाईवे 19 पर स्थित मोहनिया बॉर्डर एक बार फिर अवैध वसूली के आरोपों के कारण चर्चा में है। फरीदाबाद से जेसीबी मशीन लादकर कोलकाता जा रहे ट्रक चालकों ने चेकपोस्ट अधिकारियों पर मनमानी वसूली और रसीद दिए बिना अतिरिक्त पैसे लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पहले भी कैमूर एसपी ने चेक पोस्ट पर छापा मारकर एक दर्जन से ज्यादा एंट्री माफिया और सैप जवानों को गिरफ्तार किया था। इसके बावजूद वसूली का खेल जारी है। ट्रक चालक कमलेश कुमार और रवींद्र ने मीडिया को बताया कि वे फरीदाबाद से कोलकाता जा रहे थे। एंट्री फीस के रूप में 1000 रुपए एक्स्ट्रा लिए जब उनकी गाड़ी मोहनिया बॉर्डर पर पहुंची, तो गाड़ी की ऊंचाई और चालान के नाम पर उनसे कुल 6000 रुपये वसूले गए। ड्राइवरों के अनुसार, 5000 रुपये का चालान तो सरकारी नियमों के तहत काटा गया और उसकी आधिकारिक रसीद भी दी गई। लेकिन इसके अलावा 1000 रुपये अतिरिक्त ‘एंट्री फीस’ के रूप में जबरन लिए गए। जब चालकों ने 1000 रुपये की अतिरिक्त रसीद मांगी, तो अधिकारियों ने साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि यह ‘एंट्री चार्ज’ है, जिसकी कोई रसीद नहीं मिलती। ड्राइवरों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है; इस बॉर्डर से गुजरने वाली हर उस गाड़ी से, जिसकी ऊंचाई या लोड थोड़ा भी अधिक होता है, जबरन अतिरिक्त पैसे लिए जाते हैं। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन पीड़ित चालकों की मांग है कि प्रशासन इस तरह की अवैध वसूली पर तुरंत रोक लगाए। वे चाहते हैं कि जितना पैसा सरकारी रसीद पर दर्ज हो, केवल उतना ही शुल्क लिया जाए। चालकों का कहना है कि वे मेहनत से कमाते हैं और इस तरह की रसीद-रहित वसूली से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। जब कैमूर के जिला परिवहन अधिकारी से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, चेक पोस्ट पर कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनकी जांच की जा सकती है। नेशनल हाईवे 19 पर स्थित मोहनिया बॉर्डर एक बार फिर अवैध वसूली के आरोपों के कारण चर्चा में है। फरीदाबाद से जेसीबी मशीन लादकर कोलकाता जा रहे ट्रक चालकों ने चेकपोस्ट अधिकारियों पर मनमानी वसूली और रसीद दिए बिना अतिरिक्त पैसे लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पहले भी कैमूर एसपी ने चेक पोस्ट पर छापा मारकर एक दर्जन से ज्यादा एंट्री माफिया और सैप जवानों को गिरफ्तार किया था। इसके बावजूद वसूली का खेल जारी है। ट्रक चालक कमलेश कुमार और रवींद्र ने मीडिया को बताया कि वे फरीदाबाद से कोलकाता जा रहे थे। एंट्री फीस के रूप में 1000 रुपए एक्स्ट्रा लिए जब उनकी गाड़ी मोहनिया बॉर्डर पर पहुंची, तो गाड़ी की ऊंचाई और चालान के नाम पर उनसे कुल 6000 रुपये वसूले गए। ड्राइवरों के अनुसार, 5000 रुपये का चालान तो सरकारी नियमों के तहत काटा गया और उसकी आधिकारिक रसीद भी दी गई। लेकिन इसके अलावा 1000 रुपये अतिरिक्त ‘एंट्री फीस’ के रूप में जबरन लिए गए। जब चालकों ने 1000 रुपये की अतिरिक्त रसीद मांगी, तो अधिकारियों ने साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि यह ‘एंट्री चार्ज’ है, जिसकी कोई रसीद नहीं मिलती। ड्राइवरों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है; इस बॉर्डर से गुजरने वाली हर उस गाड़ी से, जिसकी ऊंचाई या लोड थोड़ा भी अधिक होता है, जबरन अतिरिक्त पैसे लिए जाते हैं। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन पीड़ित चालकों की मांग है कि प्रशासन इस तरह की अवैध वसूली पर तुरंत रोक लगाए। वे चाहते हैं कि जितना पैसा सरकारी रसीद पर दर्ज हो, केवल उतना ही शुल्क लिया जाए। चालकों का कहना है कि वे मेहनत से कमाते हैं और इस तरह की रसीद-रहित वसूली से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। जब कैमूर के जिला परिवहन अधिकारी से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, चेक पोस्ट पर कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनकी जांच की जा सकती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *