सीवान शहर में शुक्रवार रात निकलने वाले महावीरी जुलूस को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर अहम फैसला लिया है। जुलूस के दौरान विद्युत तारों से दुर्घटना की आशंका को देखते हुए सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता ने बिजली विभाग को जुलूस वाले इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्देश दिया है। प्रशासन के आदेश के मुताबिक शुक्रवार रात 11:30 बजे से जुलूस समाप्त होने तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जुलूस के समय को देखते हुए कटौती सुबह करीब 6 बजे तक रहने की संभावना है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… जुलूस के रूट पर बंद रहेगी बिजली सदर एसडीओ ने बिजली विभाग को निर्देश दिया है कि महावीरी जुलूस जिन मार्गों और क्षेत्रों से होकर गुजरेगा, वहां जुलूस के दौरान विद्युत आपूर्ति बंद रखना सुनिश्चित किया जाए। शहर मुख्यालय के संबंधित इलाकों में भी निर्धारित समय के अनुसार बिजली काटी जाएगी। ऊंचे झंडों के कारण दुर्घटना की आशंका महावीरी जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और अखाड़ा समितियों के सदस्य शामिल होते हैं। जुलूस में कई जगह ऊंचे झंडे और अन्य सामान भी लेकर लोग चलते हैं। ऐसे में बिजली के तारों के संपर्क में आने से हादसे की आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। ग्रामीण इलाकों में भी लागू होगी व्यवस्था शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में निकलने वाले महावीरी जुलूस को लेकर भी बिजली कटौती की व्यवस्था की गई है। सदर एसडीओ ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र में जुलूस के समय के अनुसार बिजली विभाग के सहायक अभियंता के माध्यम से संबंधित इलाकों में आपूर्ति बंद कराएं। शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर प्रशासन अलर्ट महावीरी मेला और जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस सक्रिय है। जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और एसपी भारत सोनी के पदभार संभालने के बाद संवेदनशील इलाकों में शांति समिति और अखाड़ा समितियों की बैठकें की जा रही हैं। समितियों को नियमों की दी जा रही जानकारी बैठकों में सरकार के संकल्प और महावीरी जुलूस से जुड़े निर्धारित नियमों की जानकारी समिति के सदस्यों को दी जा रही है। प्रशासन का जोर जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने पर है। सीवान शहर में शुक्रवार रात निकलने वाले महावीरी जुलूस को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर अहम फैसला लिया है। जुलूस के दौरान विद्युत तारों से दुर्घटना की आशंका को देखते हुए सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता ने बिजली विभाग को जुलूस वाले इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्देश दिया है। प्रशासन के आदेश के मुताबिक शुक्रवार रात 11:30 बजे से जुलूस समाप्त होने तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जुलूस के समय को देखते हुए कटौती सुबह करीब 6 बजे तक रहने की संभावना है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… जुलूस के रूट पर बंद रहेगी बिजली सदर एसडीओ ने बिजली विभाग को निर्देश दिया है कि महावीरी जुलूस जिन मार्गों और क्षेत्रों से होकर गुजरेगा, वहां जुलूस के दौरान विद्युत आपूर्ति बंद रखना सुनिश्चित किया जाए। शहर मुख्यालय के संबंधित इलाकों में भी निर्धारित समय के अनुसार बिजली काटी जाएगी। ऊंचे झंडों के कारण दुर्घटना की आशंका महावीरी जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और अखाड़ा समितियों के सदस्य शामिल होते हैं। जुलूस में कई जगह ऊंचे झंडे और अन्य सामान भी लेकर लोग चलते हैं। ऐसे में बिजली के तारों के संपर्क में आने से हादसे की आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। ग्रामीण इलाकों में भी लागू होगी व्यवस्था शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में निकलने वाले महावीरी जुलूस को लेकर भी बिजली कटौती की व्यवस्था की गई है। सदर एसडीओ ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र में जुलूस के समय के अनुसार बिजली विभाग के सहायक अभियंता के माध्यम से संबंधित इलाकों में आपूर्ति बंद कराएं। शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर प्रशासन अलर्ट महावीरी मेला और जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस सक्रिय है। जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और एसपी भारत सोनी के पदभार संभालने के बाद संवेदनशील इलाकों में शांति समिति और अखाड़ा समितियों की बैठकें की जा रही हैं। समितियों को नियमों की दी जा रही जानकारी बैठकों में सरकार के संकल्प और महावीरी जुलूस से जुड़े निर्धारित नियमों की जानकारी समिति के सदस्यों को दी जा रही है। प्रशासन का जोर जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने पर है।

