बेलागंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर मोड़ पर बाइक सवार एक युवक ने बिट्टू कुमार नाम के युवक से मोबाइल झपट लिया। आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था। पीड़ित ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया। इसी दौरान बेला गुमटी के पास स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से झपटा गया मोबाइल भी मिल गया। लोगों ने घटना की खबर पुलिस को दी। बेलागंज थाने की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जानकारी ली और जांच के बाद पकड़े गए किशोर को थाने ले आई। पुलिस ने मोबाइल भी अपने पास रख लिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि बिट्टू कुमार ने लिखित शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मोबाइल झपटने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की है। बेलागंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर मोड़ पर बाइक सवार एक युवक ने बिट्टू कुमार नाम के युवक से मोबाइल झपट लिया। आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था। पीड़ित ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया। इसी दौरान बेला गुमटी के पास स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से झपटा गया मोबाइल भी मिल गया। लोगों ने घटना की खबर पुलिस को दी। बेलागंज थाने की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जानकारी ली और जांच के बाद पकड़े गए किशोर को थाने ले आई। पुलिस ने मोबाइल भी अपने पास रख लिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि बिट्टू कुमार ने लिखित शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मोबाइल झपटने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

