फर्जी आधार-कार्ड बनाकर नेपाली नागरिकों को लोन दिलाने का भंडाफोड़:कुंडवा चैनपुर में CSP पर छापा, 2 नेपाली महिला समेत 3 हिरासत में

फर्जी आधार-कार्ड बनाकर नेपाली नागरिकों को लोन दिलाने का भंडाफोड़:कुंडवा चैनपुर में CSP पर छापा, 2 नेपाली महिला समेत 3 हिरासत में

मोतिहारी के कुंडवा चैनपुर पुलिस ने नेपाली नागरिकों के फर्जी आधार कार्ड बनाकर लोन दिलाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। गुरुवार शाम कुंडवा चैनपुर बाजार में सेंट्रल बैंक के एक सीएसपी केंद्र पर छापा मारा गया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में सीएसपी मालिक मनीष कुमार, नेपाल के रौतहट जिले की शिवझाड़ी देवी और फुला देवी शामिल हैं। सीएसपी से एक लैपटॉप, फिंगर व आई स्कैनर, कैमरा और बड़ी संख्या में फर्जी आधार कार्ड सहित कई संदिग्ध सामान मिले हैं। पुलिस को शक है कि इन उपकरणों से नेपाली नागरिकों की फर्जी पहचान बनाकर बैंकिंग और ऋण लेने में इस्तेमाल किया जा रहा था। लोन की रकम बैंक, संस्थान और आरोपी आपस में बांट लेते थे। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। बरामद सामान जब्त कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अब तक कितने लोगों को इस तरह लोन दिलाया गया। दस्तावेजों और सबूतों के सत्यापन के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। मोतिहारी के कुंडवा चैनपुर पुलिस ने नेपाली नागरिकों के फर्जी आधार कार्ड बनाकर लोन दिलाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। गुरुवार शाम कुंडवा चैनपुर बाजार में सेंट्रल बैंक के एक सीएसपी केंद्र पर छापा मारा गया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में सीएसपी मालिक मनीष कुमार, नेपाल के रौतहट जिले की शिवझाड़ी देवी और फुला देवी शामिल हैं। सीएसपी से एक लैपटॉप, फिंगर व आई स्कैनर, कैमरा और बड़ी संख्या में फर्जी आधार कार्ड सहित कई संदिग्ध सामान मिले हैं। पुलिस को शक है कि इन उपकरणों से नेपाली नागरिकों की फर्जी पहचान बनाकर बैंकिंग और ऋण लेने में इस्तेमाल किया जा रहा था। लोन की रकम बैंक, संस्थान और आरोपी आपस में बांट लेते थे। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। बरामद सामान जब्त कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अब तक कितने लोगों को इस तरह लोन दिलाया गया। दस्तावेजों और सबूतों के सत्यापन के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *