मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात 22 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक छुट्टी पर रहेंगे। इस दौरान वे विदेश यात्रा भी करेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में शिवहर एसपी शैलेन्द्र सिंह मोतिहारी एसपी का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, स्वर्ण प्रभात 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक विदेश यात्रा पर रहेंगे। विभाग ने उन्हें छुट्टी और विदेश यात्रा की अनुमति दी है। शैलेन्द्र सिंह SP का कामकाज भी देखेंगे शैलेन्द्र सिंह अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ पूर्वी चंपारण के एसपी का कामकाज भी देखेंगे। स्वर्ण प्रभात के छुट्टी पर रहने के दौरान जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की जिम्मेदारी भी उनके पास होगी। बिहार सरकार के गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने अखिल भारतीय सेवा (छुट्टी) नियमावली, 1955 के नियम 10, 11 और 20 के तहत अनुमति दी है। अधिसूचना राज्यपाल के आदेश से सरकार के अवर सचिव दीपक कुमार के हस्ताक्षर से जारी हुई है। गृह विभाग ने इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी है। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात 22 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक छुट्टी पर रहेंगे। इस दौरान वे विदेश यात्रा भी करेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में शिवहर एसपी शैलेन्द्र सिंह मोतिहारी एसपी का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, स्वर्ण प्रभात 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक विदेश यात्रा पर रहेंगे। विभाग ने उन्हें छुट्टी और विदेश यात्रा की अनुमति दी है। शैलेन्द्र सिंह SP का कामकाज भी देखेंगे शैलेन्द्र सिंह अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ पूर्वी चंपारण के एसपी का कामकाज भी देखेंगे। स्वर्ण प्रभात के छुट्टी पर रहने के दौरान जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की जिम्मेदारी भी उनके पास होगी। बिहार सरकार के गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने अखिल भारतीय सेवा (छुट्टी) नियमावली, 1955 के नियम 10, 11 और 20 के तहत अनुमति दी है। अधिसूचना राज्यपाल के आदेश से सरकार के अवर सचिव दीपक कुमार के हस्ताक्षर से जारी हुई है। गृह विभाग ने इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी है।

