गुजरात से लौटे युवक का पेड़ से लटका मिला शव:2 महीने से परिवार से नहीं हुई थी बातचीत, मार्च में गया था कमाने

गुजरात से लौटे युवक का पेड़ से लटका मिला शव:2 महीने से परिवार से नहीं हुई थी बातचीत, मार्च में गया था कमाने

नवादा में जंगल के पास युवक का शव फंदे से लटका मिला है। घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कटोहल गांव की है। मृतक की पहचान लखपत बीघा गांव निवासी वीरेंद्र यादव के बेटे छोटू कुमार(25) के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार, छोटू कुमार मार्च महीने में कमाने के लिए गुजरात गया था। करीब दो महीने पहले परिवार के लोगों से उसकी आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद रहने लगा और उससे संपर्क नहीं हो पाया। घर से 1 किमी दूर मिला शव परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। हालांकि, परिवार की ओर से पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई थी। युवक का शव उसके घर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर बरामद हुआ। बताया गया कि छोटू कुमार की शादी साल 2018 में हुई थी, लेकिन वह पिछले कुछ समय से अपनी ससुराल में भी नहीं रह रहा था। पिछले दो महीने से वह कहां था, इसकी जानकारी परिवार के लोगों को भी नहीं है। परिवार को 2 महीने से नहीं थी कोई जानकारी मृतक के भाई मुकेश कुमार ने बताया कि उनके भाई की मौत कैसे हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। परिवार को फिलहाल किसी पर शक नहीं है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि दो महीने तक कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद युवक का शव फंदे से लटका हुआ कैसे मिला। गोविंदपुर थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। नवादा में जंगल के पास युवक का शव फंदे से लटका मिला है। घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कटोहल गांव की है। मृतक की पहचान लखपत बीघा गांव निवासी वीरेंद्र यादव के बेटे छोटू कुमार(25) के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार, छोटू कुमार मार्च महीने में कमाने के लिए गुजरात गया था। करीब दो महीने पहले परिवार के लोगों से उसकी आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद रहने लगा और उससे संपर्क नहीं हो पाया। घर से 1 किमी दूर मिला शव परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। हालांकि, परिवार की ओर से पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई थी। युवक का शव उसके घर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर बरामद हुआ। बताया गया कि छोटू कुमार की शादी साल 2018 में हुई थी, लेकिन वह पिछले कुछ समय से अपनी ससुराल में भी नहीं रह रहा था। पिछले दो महीने से वह कहां था, इसकी जानकारी परिवार के लोगों को भी नहीं है। परिवार को 2 महीने से नहीं थी कोई जानकारी मृतक के भाई मुकेश कुमार ने बताया कि उनके भाई की मौत कैसे हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। परिवार को फिलहाल किसी पर शक नहीं है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि दो महीने तक कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद युवक का शव फंदे से लटका हुआ कैसे मिला। गोविंदपुर थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *