सुरेश यादव हत्याकांड के 2 आरोपियों पर इनाम घोषित:दिलरंजन दुबे और सुदामा साहनी की तलाश, पुख्ता जानकारी देने वाले को मिलेगा 25 हजार

सुरेश यादव हत्याकांड के 2 आरोपियों पर इनाम घोषित:दिलरंजन दुबे और सुदामा साहनी की तलाश, पुख्ता जानकारी देने वाले को मिलेगा 25 हजार

मोतिहारी के बंजरिया के जिला पार्षद सुरेश यादव की हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दिलरंजन कुमार उर्फ दिलरंजन दुबे और सुदामा साहनी पर 25-25 हजार रुपए का इनाम रखा है। सुरेश यादव की हत्या 26 जून 2024 को नगर थाना क्षेत्र के चांदमारी चौक पर गोली मारकर की गई थी। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई थी। कई आरोपी जा चुके जेल पुलिस जांच में दिलरंजन दुबे का नाम इस हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, लेकिन दिलरंजन अब तक फरार है। बुधवार को इस मामले का शूटर हरिशंकर पासवान मोतिहारी कोर्ट में पेशी से लौटते समय हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया। इसके बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने फरार आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। पुख्ता जानकारी देने वाले को मिलेगा 25 हजार पुलिस के मुताबिक, दिलरंजन दुबे और सुदामा साहनी के बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले को 25-25 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने लोगों से दोनों आरोपियों के बारे में जानकारी मिलने पर सूचना देने की अपील की है। हरिशंकर पासवान को पकड़ने के लिए भी छापेमारी की जा रही है। मोतिहारी के बंजरिया के जिला पार्षद सुरेश यादव की हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दिलरंजन कुमार उर्फ दिलरंजन दुबे और सुदामा साहनी पर 25-25 हजार रुपए का इनाम रखा है। सुरेश यादव की हत्या 26 जून 2024 को नगर थाना क्षेत्र के चांदमारी चौक पर गोली मारकर की गई थी। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई थी। कई आरोपी जा चुके जेल पुलिस जांच में दिलरंजन दुबे का नाम इस हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, लेकिन दिलरंजन अब तक फरार है। बुधवार को इस मामले का शूटर हरिशंकर पासवान मोतिहारी कोर्ट में पेशी से लौटते समय हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया। इसके बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने फरार आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। पुख्ता जानकारी देने वाले को मिलेगा 25 हजार पुलिस के मुताबिक, दिलरंजन दुबे और सुदामा साहनी के बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले को 25-25 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने लोगों से दोनों आरोपियों के बारे में जानकारी मिलने पर सूचना देने की अपील की है। हरिशंकर पासवान को पकड़ने के लिए भी छापेमारी की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *