मोतिहारी के मजूरहा हरदिया में 13 करोड़ रुपए की लागत से बने आरसीसी पुल के अप्रोच पथ में दरार आ गई थी। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने तुरंत इसकी मरम्मत करा दी। हालांकि, मरम्मत के बाद अब अप्रोच पथ को लेकर राजनीति तेज हो गई है। मरम्मत के बाद राजद के पूर्व विधायक राजेंद्र राम अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। राजेंद्र राम ने आरोप लगाया कि पुल और अप्रोच पथ के निर्माण में बड़ा घोटाला हुआ है और इसका सबूत अभी भी मौके पर दिखाई दे रहा है। पूर्व विधायक बोले- पैर मारने पर उखड़ रहा मटेरियल राजेंद्र राम ने कहा कि अप्रोच पथ की लीपापोती कर दी गई है, लेकिन यह अभी भी पैर मारने पर उखड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि सड़क पर बिछाया गया कंक्रीट और अलकतरा टूट रहा है। इसी वजह से अब अप्रोच पथ विपक्ष के निशाने पर है। सड़क तोड़कर दोबारा निर्माण की मांग विपक्षी नेताओं ने अप्रोच पथ को तोड़कर दोबारा अच्छी गुणवत्ता के साथ बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि अप्रोच पथ की मरम्मत में जल्दबाजी की गई। इसी कारण सड़क पर डाला गया अलकतरा और कंक्रीट धीरे-धीरे टूटने लगा है। मरम्मत के कुछ घंटे बाद ही टूटने लगा कंक्रीट-अलकतरा पूर्व विधायक ने सवाल उठाया कि आखिर मरम्मत के कुछ घंटे बाद ही ऐसा मटेरियल कैसे लगाया गया कि सड़क का कंक्रीट और अलकतरा टूटने लगा। उन्होंने कहा कि इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। उच्चस्तरीय जांच और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग राजद नेता राजेंद्र राम ने पुल निर्माण में गड़बड़ी, भ्रष्टाचार और विभागीय लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने अप्रोच पथ को दोबारा तोड़कर अच्छी गुणवत्ता के साथ बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि 13 करोड़ रुपए की लागत से बना यह पुल लोगों की सुविधा के लिए है, लेकिन घटिया निर्माण होने पर यह लोगों के लिए खतरा बन सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में विभागीय अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। मोतिहारी के मजूरहा हरदिया में 13 करोड़ रुपए की लागत से बने आरसीसी पुल के अप्रोच पथ में दरार आ गई थी। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने तुरंत इसकी मरम्मत करा दी। हालांकि, मरम्मत के बाद अब अप्रोच पथ को लेकर राजनीति तेज हो गई है। मरम्मत के बाद राजद के पूर्व विधायक राजेंद्र राम अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। राजेंद्र राम ने आरोप लगाया कि पुल और अप्रोच पथ के निर्माण में बड़ा घोटाला हुआ है और इसका सबूत अभी भी मौके पर दिखाई दे रहा है। पूर्व विधायक बोले- पैर मारने पर उखड़ रहा मटेरियल राजेंद्र राम ने कहा कि अप्रोच पथ की लीपापोती कर दी गई है, लेकिन यह अभी भी पैर मारने पर उखड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि सड़क पर बिछाया गया कंक्रीट और अलकतरा टूट रहा है। इसी वजह से अब अप्रोच पथ विपक्ष के निशाने पर है। सड़क तोड़कर दोबारा निर्माण की मांग विपक्षी नेताओं ने अप्रोच पथ को तोड़कर दोबारा अच्छी गुणवत्ता के साथ बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि अप्रोच पथ की मरम्मत में जल्दबाजी की गई। इसी कारण सड़क पर डाला गया अलकतरा और कंक्रीट धीरे-धीरे टूटने लगा है। मरम्मत के कुछ घंटे बाद ही टूटने लगा कंक्रीट-अलकतरा पूर्व विधायक ने सवाल उठाया कि आखिर मरम्मत के कुछ घंटे बाद ही ऐसा मटेरियल कैसे लगाया गया कि सड़क का कंक्रीट और अलकतरा टूटने लगा। उन्होंने कहा कि इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। उच्चस्तरीय जांच और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग राजद नेता राजेंद्र राम ने पुल निर्माण में गड़बड़ी, भ्रष्टाचार और विभागीय लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने अप्रोच पथ को दोबारा तोड़कर अच्छी गुणवत्ता के साथ बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि 13 करोड़ रुपए की लागत से बना यह पुल लोगों की सुविधा के लिए है, लेकिन घटिया निर्माण होने पर यह लोगों के लिए खतरा बन सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में विभागीय अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

