मोतिहारी में बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिलेंगे ₹7 हजार:विधायक बोले- CM ने 2 बार फोन कर ली जानकारी, तेजस्वी पर साधा निशाना

मोतिहारी में बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिलेंगे ₹7 हजार:विधायक बोले- CM ने 2 बार फोन कर ली जानकारी, तेजस्वी पर साधा निशाना

मोतिहारी में बाढ़ प्रभावित परिवारों को बिहार सरकार की ओर से 7 हजार रुपये प्रति परिवार की सहायता राशि दी जा रही है। गोविंदगंज विधायक राजू तिवारी ने कहा कि उनके क्षेत्र के हजारों प्रभावित परिवारों को जल्द यह सहायता मिलेगी। राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए 7 हजार रुपये प्रति परिवार की अनुग्रह सहायता शुरू की है। राजू तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री ने उनसे दो बार फोन पर बात कर गोविंदगंज क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली है। क्षेत्र में राहत के लिए प्रशासन भी कार्रवाई कर रहा है। तेजस्वी पर लगाया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नहीं पहुंचने का आरोप राजू तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘ट्विटर का नेता’ बताया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी विपक्ष की भूमिका ठीक से नहीं निभा रहे हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तेजस्वी नजर नहीं आए। तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में चिराग पासवान बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे और राहत सामग्री बांटी, लेकिन तेजस्वी वहां नहीं गए। एमएलसी चुनाव में विपक्ष पर तालमेल की कमी का तंज एमएलसी चुनाव में राजद और कांग्रेस के अलग-अलग प्रत्याशी उतारने को लेकर भी राजू तिवारी ने विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि विपक्ष में तालमेल की कमी है। मोतिहारी में बाढ़ प्रभावित परिवारों को बिहार सरकार की ओर से 7 हजार रुपये प्रति परिवार की सहायता राशि दी जा रही है। गोविंदगंज विधायक राजू तिवारी ने कहा कि उनके क्षेत्र के हजारों प्रभावित परिवारों को जल्द यह सहायता मिलेगी। राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए 7 हजार रुपये प्रति परिवार की अनुग्रह सहायता शुरू की है। राजू तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री ने उनसे दो बार फोन पर बात कर गोविंदगंज क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली है। क्षेत्र में राहत के लिए प्रशासन भी कार्रवाई कर रहा है। तेजस्वी पर लगाया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नहीं पहुंचने का आरोप राजू तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘ट्विटर का नेता’ बताया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी विपक्ष की भूमिका ठीक से नहीं निभा रहे हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तेजस्वी नजर नहीं आए। तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में चिराग पासवान बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे और राहत सामग्री बांटी, लेकिन तेजस्वी वहां नहीं गए। एमएलसी चुनाव में विपक्ष पर तालमेल की कमी का तंज एमएलसी चुनाव में राजद और कांग्रेस के अलग-अलग प्रत्याशी उतारने को लेकर भी राजू तिवारी ने विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि विपक्ष में तालमेल की कमी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *