मैहर में ट्रक की टक्कर से युवती घायल:भाई को भी आई मामूली चोट; SP ने भीड़ देखकर गाड़ी रोकी, अस्पताल पहुंचाया

मैहर में ट्रक की टक्कर से युवती घायल:भाई को भी आई मामूली चोट; SP ने भीड़ देखकर गाड़ी रोकी, अस्पताल पहुंचाया

मैहर में शनिवार शाम KJS मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिवानी पाल घायल हो गईं। उनके भाई सौरभ पाल को भी मामूली चोटें आईं। घटनास्थल पर भीड़ देखकर वहां से गुजर रहे एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने अपना वाहन रुकवाया और घायल युवती को सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। भाई के साथ मैहर आ रही थीं शिवानी जानकारी के अनुसार, बंशीपुर निवासी सौरभ पाल (16) अपनी बहन शिवानी (18) के साथ बाइक से मैहर आ रहे थे। KJS मोड़ के पास सामने से आए ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शिवानी घायल हो गईं, जबकि सौरभ को मामूली चोटें आईं। भीड़ देखकर एसपी ने रुकवाया वाहन हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह की नजर घायल युवती पर पड़ी। उन्होंने अपना वाहन रुकवाया और शिवानी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल मैहर पहुंचाया। फरार ट्रक चालक की तलाश में पुलिस मौके पर कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार भी मौजूद थे। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *