झांसी कोर्ट ने शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। 16 साल पहले ‘राखी का इंसाफ’ शो में राखी सावंत ने झांसी के रहने वाले 24 साल के लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार को नामर्द कहकर बेइज्जत किया था। इससे सदमे में आकर लक्ष्मण की मौत हो गई थी। उनकी मां की शिकायत पर राखी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, षडयंत्र में शामिल होने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। समन पर राखी सावंत कोर्ट में पेश नहीं हो रही थीं। इस मामले की अगली सुनवाई सीएडब्ल्यू (एफटीसी) कोर्ट में अब 1 दिसंबर को होगी। अक्सर विवादों में रहती हैं राखी सावंत कंगना को ‘गटर माउथ’ कहा था करीब 3 महीने पहले राखी सावंत ने अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट को गटर माउथ कहा था। इसको लेकर उनकी कंगना से सोशल मीडिया पर काफी नोकझोंक हुई थी। तब राखी ने एक वीडियो में कहा था- जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली है, इसलिए कुछ भी कह रहे हो। बिना सुरक्षा के आम लोगों के बीच जाएंगी, तो जनता का गुस्सा समझ आएगा। अब जनता का समर्थन नहीं मिलेगा।
इस पर कंगना ने जवाब दिया था कि मैंने किसी पूरी पीढ़ी को निशाना नहीं बनाया, बल्कि सड़क पर होने वाले ‘अश्लील और अनैतिक व्यवहार’ का विरोध किया था। मैं बच्चों को समय से पहले सेक्सुलाइज नहीं होने देना चाहती। दरअसल, विवाद की शुरुआत कंगना रनोट की इंस्टाग्राम स्टोरी से हुई थी। जिसमें उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर में शामिल युवतियों पर सवाल उठाए थे। कंगना ने लिखा था कि कुछ महिलाएं स्वतंत्र और करियर बनाने वाली महिलाओं की नकल तो करना चाहती हैं। लेकिन, उस स्वतंत्रता के साथ आने वाली जिम्मेदारियों को नहीं निभातीं। कहा था- मेरे किस ने मीका को सुरीला बनाया करीब 9 महीने पहले राखी सावंत ने गायक मीका को लेकर टिप्पणी की थी। एक पॉडकास्ट के दौरान राखी सावंत ने कहा था- मीका के गले में पहले आवाज ही नहीं थी। जिस दिन उसने मुझे किस किया, उसकी आवाज सुरीली हो गई। मीका भाजी, बुरा मत मानना, सच तो आप जानते हो। राखी सावंत ने कहा- पहले गाता था, सावण में लग गई आग, दिल मेरा हाय….मेरा किस करने के बाद हुड़ दबंग..दबंग..दबंग, मतलब राखी को किस करके मीका के सुर आ गए। राखी सावंत का यह वीडियो अब खूब वायरल हुआ था। दरअसल, राखी सावंत को जबरन किस करने का मामला साल- 2006 का है। मीका सिंह ने अपने जन्मदिन की पार्टी रखी थी। जहां मीका आपा खोकर राखी सावंत को जबरदस्ती किस कर बैठे थे। मीका की अचानक की गई इस हरकत से राखी समेत उस पार्टी में मौजूद हर शख्स हैरान था। इसके बाद पार्टी में तो राखी शांत रहीं लेकिन बाद में उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। राखी ने सिंगर के खिलाफ 11 जून 2006 को एफआईआर दर्ज करवा दी। मीका सिंह पर IPC की धारा 354 और 323 के तहत केस दर्ज हुआ था। करीब 17 साल बाद यह मामला आपसी रजामंदी से सुलझ गया था।
राखी सावंत के बारे में जानिए खबर अपडेट की जा रही है…
अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट:16 साल पहले नामर्द कहने पर झांसी के युवक ने सुसाइड किया था

