मुजफ्फरपुर में युवक का अपहरण, 50 हजार मांगी फिरौती:घर से 100 मीटर की दूरी पर उठा ले गए बदमाश, 2 घंटे में हुए गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में युवक का अपहरण, 50 हजार मांगी फिरौती:घर से 100 मीटर की दूरी पर उठा ले गए बदमाश, 2 घंटे में हुए गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में 2 बदमाशों ने युवक का अपहरण कर लिया। पीड़ित अमन कुमार (19) घर से 100 मीटर दूर खेत में था। इसी दौरान बाइक से बदमाश आए और उसे किडनैप कर ले गए। अपराधियों ने अमन को बाइक के बीच में बैठाया था। हाथ बांध दिए थे और मुंह को भी कपड़े से बंद कर दिया था। अमन को करीब 10 किमी दूर ले गए थे। जहां से आरोपियों ने अमन के मोबाइल से ही उसके पिता को फोन लगाया और 50 हजार रुपए की फिरौती मांगी। पीड़ित के पिता तुरंत थाने गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित अमन का मोबाइल नंबर ट्रेस किया और दोनों बदमाशों को 2 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। मामला 9 अगस्त का है। आज ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने पीसी कर मामले की दी जानकारी दी। घटना कटरा थाना क्षेत्र के जजुआर ओपी की है। एक महीने पहले चेन्नई से आया था पीड़ित अमन चेन्नई में चाय-कॉफी की दुकान में काम करता है। एक महीने पहले ही छुट्‌टी लेकर घर आया था। रविवार को घर से खेत की ओर वो टहलने के लिए निकला था। तभी उसके साथ वारदात हो गई।
पिता के बयान पर केस हुआ पुलिस ने पिता के बयान पर जजुआर ओपी में केस दर्ज किया और कार्रवाई के लिए टीम बनाई। पुलिस टीम ने अपहृत युवक की तलाश शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी जजुआर ओपी क्षेत्र के मंजय कुमार और सुनील कुमार हैं। इनके पास से एक पिस्टल, चार कारतूस, अपहृत युवक का मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर अपहरण की पूरी साजिश और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। तीन जिलों के छह थानों में दर्ज है आरोपी का आपराधिक इतिहास गिरफ्तार आरोपी मंजय कुमार का तीन जिलों के छह थानों में आपराधिक इतिहास दर्ज है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मंजय के खिलाफ मुजफ्फरपुर के सदर थाने में लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले हैं। दरभंगा के सदर और कमतौल थाने में भी लूट-आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले हैं। वहीं, सीतामढ़ी के नानपुर थाने में डकैती का केस दर्ज है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास का भी पता लगा रही है। मुजफ्फरपुर में 2 बदमाशों ने युवक का अपहरण कर लिया। पीड़ित अमन कुमार (19) घर से 100 मीटर दूर खेत में था। इसी दौरान बाइक से बदमाश आए और उसे किडनैप कर ले गए। अपराधियों ने अमन को बाइक के बीच में बैठाया था। हाथ बांध दिए थे और मुंह को भी कपड़े से बंद कर दिया था। अमन को करीब 10 किमी दूर ले गए थे। जहां से आरोपियों ने अमन के मोबाइल से ही उसके पिता को फोन लगाया और 50 हजार रुपए की फिरौती मांगी। पीड़ित के पिता तुरंत थाने गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित अमन का मोबाइल नंबर ट्रेस किया और दोनों बदमाशों को 2 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। मामला 9 अगस्त का है। आज ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने पीसी कर मामले की दी जानकारी दी। घटना कटरा थाना क्षेत्र के जजुआर ओपी की है। एक महीने पहले चेन्नई से आया था पीड़ित अमन चेन्नई में चाय-कॉफी की दुकान में काम करता है। एक महीने पहले ही छुट्‌टी लेकर घर आया था। रविवार को घर से खेत की ओर वो टहलने के लिए निकला था। तभी उसके साथ वारदात हो गई।
पिता के बयान पर केस हुआ पुलिस ने पिता के बयान पर जजुआर ओपी में केस दर्ज किया और कार्रवाई के लिए टीम बनाई। पुलिस टीम ने अपहृत युवक की तलाश शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी जजुआर ओपी क्षेत्र के मंजय कुमार और सुनील कुमार हैं। इनके पास से एक पिस्टल, चार कारतूस, अपहृत युवक का मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर अपहरण की पूरी साजिश और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। तीन जिलों के छह थानों में दर्ज है आरोपी का आपराधिक इतिहास गिरफ्तार आरोपी मंजय कुमार का तीन जिलों के छह थानों में आपराधिक इतिहास दर्ज है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मंजय के खिलाफ मुजफ्फरपुर के सदर थाने में लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले हैं। दरभंगा के सदर और कमतौल थाने में भी लूट-आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले हैं। वहीं, सीतामढ़ी के नानपुर थाने में डकैती का केस दर्ज है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास का भी पता लगा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *