बालोतरा पुलिस ने डोडा-पोस्त से भरी एक कार को जब्त किया है। इसमें 21 प्लास्टिक कट्टों में 4 क्विंवटल डोडा-पोस्त बरामद किया है। वहीं आरोपी कार छोड़कर मौके से भाग गए। कार्रवाई सिणधरी थाना पुलिस ने अलसुबह सिणधरी कस्बे में की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। डोडा-पोस्त की अनुमानित कीमत 6 लाख रुपए आंकी गई है। सिणधरी थानाधिकारी शंकरलाल ने बताया- सूचना मिली थी कि डोडा-पोस्त से भरी एक कार सिणधरी कस्बे की तरफ आ रही है। इस पर टीम ने सिणधरी कस्बे में नाकाबंदी की। ड्राइवर नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया। इस दौरान तस्कर कार को छोड़कर वहां से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन आरोपी भागने में सफल हो गए। मौके पर सिवाना डीएसपी गिरधरसिंह भी मौके पर पहुंचे। पूरे मामले की जानकारी ली। सिणधरी पंचायत समिति में तीसरे चरण में पंचायती राज चुनाव है। इससे पहले पुलिस ने मादक-पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 4 क्विंटल डोडा-पोस्त बरामद पुलिस टीम ने कार की तलाशी लेने पर उसके अंदर ब्लैक कलर के 21 प्लास्टिक कट्टे मिले। इसमें करीब 4 क्विंटल डोडा-पोस्त मिले। टीम ने कार व डोडा-पोस्त को जब्त कर लिए। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं कार से मालिक का बता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

