मुजफ्फरपुर- कोल्ड-ड्रिंक्स की कैन में लाई जा रही शराब जब्त:कंटेनर में 180 एमएल के 36,720 कैन में भरी थी, 50 लाख से अधिक बताई जा रही कीमत

मुजफ्फरपुर- कोल्ड-ड्रिंक्स की कैन में लाई जा रही शराब जब्त:कंटेनर में 180 एमएल के 36,720 कैन में भरी थी, 50 लाख से अधिक बताई जा रही कीमत

मुजफ्फरपुर में कोल्ड ड्रिंक की आड़ में शराब की बड़ी खेप सप्लाई करने की तैयारी का पुलिस ने खुलासा किया है। कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र के रामदयालु स्थित मलंग स्थान के पास पुलिस ने एक कंटेनर से 5,220.72 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की। शराब 180 एमएल के 36,720 कैन में रखी गई थी। कंटेनर भी जब्त किया गया है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्रवाई की जानकारी दी। मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार से मिली गुप्त सूचना के आधार पर कच्ची-पक्की ओपी की पुलिस टीम ने कार्रवाई की। रामदयालु के पास संदिग्ध कंटेनर की जांच में शराब की खेप मिली। जानकारी के मुताबिक, पकड़ी गई शराब की खेप चंडीगढ़ मेड है, शराब की अनुमानित करीब 50 लाख रुपए बताई गई है। बिहार में ये अधिक भी हो सकती है। पुलिस के अनुसार, शराब को कोल्ड ड्रिंक के कैन की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा था। इतनी बड़ी खेप की सप्लाई कहां की जानी थी और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसकी जांच की जा रही है। पटना-मधुबनी कनेक्शन की भी जांच सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस शराब की सप्लाई चेन को खंगाल रही है। खेप कहां से लोड हुई, किसके इशारे पर भेजी गई और इसे कहां पहुंचाना था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पटना और मधुबनी से जुड़े कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस कंटेनर और शराब की खेप से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक, कंटेनर में ड्राइवर समेत दो लोग थे। दोनों ट्रक छोड़ फरार हो गए। ट्रक यूपी के मुरादाबाद का रजिस्टर्ड है। पुलिस मालिक और ड्राइवर के बारे में पता लगा रही है । शराब की डिलीवरी कहां करनी थी, इसका भी पुलिस पता लगा रही है। 36 हजार से ज्यादा कैन बरामद पुलिस के अनुसार, कंटेनर से 180 एमएल के 36,720 कैन बरामद हुए हैं। इनमें कुल 5,220.72 लीटर विदेशी शराब थी। शराब के परिवहन में इस्तेमाल कंटेनर को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुजफ्फरपुर में कोल्ड ड्रिंक की आड़ में शराब की बड़ी खेप सप्लाई करने की तैयारी का पुलिस ने खुलासा किया है। कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र के रामदयालु स्थित मलंग स्थान के पास पुलिस ने एक कंटेनर से 5,220.72 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की। शराब 180 एमएल के 36,720 कैन में रखी गई थी। कंटेनर भी जब्त किया गया है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्रवाई की जानकारी दी। मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार से मिली गुप्त सूचना के आधार पर कच्ची-पक्की ओपी की पुलिस टीम ने कार्रवाई की। रामदयालु के पास संदिग्ध कंटेनर की जांच में शराब की खेप मिली। जानकारी के मुताबिक, पकड़ी गई शराब की खेप चंडीगढ़ मेड है, शराब की अनुमानित करीब 50 लाख रुपए बताई गई है। बिहार में ये अधिक भी हो सकती है। पुलिस के अनुसार, शराब को कोल्ड ड्रिंक के कैन की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा था। इतनी बड़ी खेप की सप्लाई कहां की जानी थी और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसकी जांच की जा रही है। पटना-मधुबनी कनेक्शन की भी जांच सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस शराब की सप्लाई चेन को खंगाल रही है। खेप कहां से लोड हुई, किसके इशारे पर भेजी गई और इसे कहां पहुंचाना था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पटना और मधुबनी से जुड़े कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस कंटेनर और शराब की खेप से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक, कंटेनर में ड्राइवर समेत दो लोग थे। दोनों ट्रक छोड़ फरार हो गए। ट्रक यूपी के मुरादाबाद का रजिस्टर्ड है। पुलिस मालिक और ड्राइवर के बारे में पता लगा रही है । शराब की डिलीवरी कहां करनी थी, इसका भी पुलिस पता लगा रही है। 36 हजार से ज्यादा कैन बरामद पुलिस के अनुसार, कंटेनर से 180 एमएल के 36,720 कैन बरामद हुए हैं। इनमें कुल 5,220.72 लीटर विदेशी शराब थी। शराब के परिवहन में इस्तेमाल कंटेनर को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *