मुजफ्फरपुर- एक रात में 8 घरों में चोरी, 4 अरेस्ट:बागीचे में छिपा रखा था सामान, सर्राफा कारोबारी के पास से ज्वेलरी बरामद

मुजफ्फरपुर- एक रात में 8 घरों में चोरी, 4 अरेस्ट:बागीचे में छिपा रखा था सामान, सर्राफा कारोबारी के पास से ज्वेलरी बरामद

मुजफ्फरपुर में जजुआर ओपी क्षेत्र के जजुआर पश्चिमी गांव में एक ही रात आठ घरों में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इससे पहले दो नाबालिक को पकड़ा गया था। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के गहने और बड़ी मात्रा में बर्तन बरामद किए गए हैं। एसडीपीओ पूर्वी-1 अलय वत्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि घटना में शामिल गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। 24/25 अगस्त की रात 8 घरों को बनाया था निशाना एसडीपीओ ने बताया कि 24 और 25 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने जजुआर ओपी क्षेत्र के जजुआर पश्चिमी गांव में एक साथ आठ घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ितों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। इसमें पुलिस टीम के साथ (DIU) जिला आसूचना इकाई और जजुआर ओपी की टीम को शामिल किया गया। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार कार्रवाई की गई। पहले दो नाबालिक पकड़े गए, अब मुख्य आरोपी गिरफ्तार जांच के दौरान 26 अगस्त को घटना में शामिल दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया था। इसके बाद पुलिस को मुख्य आरोपी सोनू कुमार के संबंध में सूचना मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपी करण कुमार को सीतामढ़ी के सिंघाचोरी बाजार से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, करण कुमार स्वर्ण व्यवसाय से जुड़ा है और उसके पास से चोरी के आभूषण भी बरामद किए गए। कटाई गाछी से मिले चोरी के बर्तन दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जजुआर ओपी क्षेत्र के कटाई गाछी में छापेमारी कर चोरी के बर्तन बरामद किए। बरामद सामानों में सोने का नाक का गुलफी, चांदी की मढ़िया और लॉकेट के अलावा पीतल के लोटकी, तसली, लोटा, थाली और कठवत शामिल हैं। इसके अलावा एल्युमिनियम की तसली और कठवत, स्टील की प्लेट, टिफिन समेत अन्य घरेलू सामान भी पुलिस ने जब्त किया है। मुख्य आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास एसडीपीओ अलय वत्स के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सोनू कुमार का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ कटरा थाना में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। दरभंगा के सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र में भी उसके खिलाफ गृहमेदन के मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान घटना में उनकी संलिप्तता के संबंध में जानकारी मिली है। गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के बाकी सामान की बरामदगी के लिए कार्रवाई जारी है। मुजफ्फरपुर में जजुआर ओपी क्षेत्र के जजुआर पश्चिमी गांव में एक ही रात आठ घरों में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इससे पहले दो नाबालिक को पकड़ा गया था। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के गहने और बड़ी मात्रा में बर्तन बरामद किए गए हैं। एसडीपीओ पूर्वी-1 अलय वत्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि घटना में शामिल गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। 24/25 अगस्त की रात 8 घरों को बनाया था निशाना एसडीपीओ ने बताया कि 24 और 25 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने जजुआर ओपी क्षेत्र के जजुआर पश्चिमी गांव में एक साथ आठ घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ितों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। इसमें पुलिस टीम के साथ (DIU) जिला आसूचना इकाई और जजुआर ओपी की टीम को शामिल किया गया। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार कार्रवाई की गई। पहले दो नाबालिक पकड़े गए, अब मुख्य आरोपी गिरफ्तार जांच के दौरान 26 अगस्त को घटना में शामिल दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया था। इसके बाद पुलिस को मुख्य आरोपी सोनू कुमार के संबंध में सूचना मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपी करण कुमार को सीतामढ़ी के सिंघाचोरी बाजार से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, करण कुमार स्वर्ण व्यवसाय से जुड़ा है और उसके पास से चोरी के आभूषण भी बरामद किए गए। कटाई गाछी से मिले चोरी के बर्तन दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जजुआर ओपी क्षेत्र के कटाई गाछी में छापेमारी कर चोरी के बर्तन बरामद किए। बरामद सामानों में सोने का नाक का गुलफी, चांदी की मढ़िया और लॉकेट के अलावा पीतल के लोटकी, तसली, लोटा, थाली और कठवत शामिल हैं। इसके अलावा एल्युमिनियम की तसली और कठवत, स्टील की प्लेट, टिफिन समेत अन्य घरेलू सामान भी पुलिस ने जब्त किया है। मुख्य आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास एसडीपीओ अलय वत्स के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सोनू कुमार का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ कटरा थाना में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। दरभंगा के सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र में भी उसके खिलाफ गृहमेदन के मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान घटना में उनकी संलिप्तता के संबंध में जानकारी मिली है। गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के बाकी सामान की बरामदगी के लिए कार्रवाई जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *