मुजफ्फरपुर- आज से नया ट्रैफिक प्लान, 11 रास्तों पर वन-वे:देवी मंदिर जाने वाले रास्तों समेत शहर के कई मार्ग प्रतिबंधित; 8 जगहों पर होगी पार्किंग

मुजफ्फरपुर- आज से नया ट्रैफिक प्लान, 11 रास्तों पर वन-वे:देवी मंदिर जाने वाले रास्तों समेत शहर के कई मार्ग प्रतिबंधित; 8 जगहों पर होगी पार्किंग

मुजफ्फरपुर में दुर्गापूजा और मूर्ति विसर्जन के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। इसके तहत शहर के 11 मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी, जबकि देवी मंदिर जाने वाले रास्तों समेत कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। यातायात नियंत्रित करने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर ड्रॉप गेट-बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, शहर में वाहनों की पार्किंग के लिए 8 स्थान निर्धारित किए गए हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला पुलिस और यातायात पुलिस ने यह व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। इन 11 रास्तों पर वन-वे व्यवस्था पुलिस के अनुसार, सिकंदरपुर मोड़ से सरैयागंज टावर, बड़ी कल्याणी से जवाहरलाल रोड, करबला से सिकंदरपुर स्टेडियम रोड, छोटी कल्याणी से बड़ी कल्याणी, जूरन छपरा से महेश बाबू चौक, बड़ी कल्याणी से हरिसभा चौक, जूरन छपरा से इमलीचट्टी, डीएम आवास चौक से जूरन छपरा, सरकारी बस स्टैंड से डीएम आवास, इमलीचट्टी से सरकारी बस स्टैंड और मस्जिद चौक से एलिट मोड़ तक एकतरफा यातायात व्यवस्था रहेगी। आम दिनों में लागू वन-वे नियम भी पूर्ववत जारी रहेंगे। देवी मंदिर समेत कई रास्तों पर प्रतिबंध पानी टंकी चौक से हरिसभा चौक, हरिसभा चौक से देवी मंदिर, मुखर्जी सेमिनरी स्कूल रोड से देवी मंदिर, एलआईसी लेन, गुरुद्वारा के आसपास के मार्ग और रज्जू साह लेन के उत्तरी छोर पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा कंपनीबाग मस्जिद से सूतापट्टी बैंक रोड, टावर चौक से पंकज मार्केट व गोला क्षेत्र, जीरोमाइल-बखरी मोड़ से अखाड़ाघाट, हरिसभा चौक से छोटी कल्याणी, पुरानी बाजार नाका से गोला रोड दुर्गा मंदिर, जवाहरलाल रोड से टावर चौक और नगर थाना चौक से कल्याणी चौक सहित अन्य मार्गों पर भी प्रतिबंध रहेगा। बदले रास्तों से चलेंगे वाहन, MIT से खुलेंगी सरकारी बसें कल्याणी चौक से मिठनपुरा जाने वाले वाहन छोटी कल्याणी, अमर सिनेमा, हाथी चौक और पानी टंकी चौक होकर जाएंगे। केदारनाथ रोड से मोतीझील जाने वाले वाहन कल्याणी चौक से मोतीझील की ओर जा सकेंगे। एलिट होटल और महाराजा होटल की ओर से सूतापट्टी मुख्य बाजार जाने वाले वाहनों के लिए कंपनीबाग मस्जिद, कंपनी रोड और खुदीराम स्टेडियम होकर मार्ग निर्धारित किया गया है। सभी सरकारी बसों का परिचालन इमलीचट्टी सरकारी बस स्टैंड के बजाय एमआईटी परिसर से होगा। पटना से आने-जाने वाली बसें मढ़ौल, न्यू बाइपास, लालू-राबड़ी मोड़, दरभंगा मोड़ और चांदनी चौक होकर चलेंगी। दरभंगा और सीतामढ़ी मार्ग की बसें संगम घाट, शनि मंदिर चौक, दरभंगा मोड़, चांदनी चौक और बैरिया गोलंबर होकर जाएंगी। विसर्जन के दिन अखाड़ाघाट पुल पर रोक मूर्ति विसर्जन के दिन जीरोमाइल की ओर से अखाड़ाघाट पुल के उत्तरी छोर की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। कलमबाग चौक से गन्नीपुर की ओर भी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। विसर्जन जुलूस आरडीएस कॉलेज के पीछे वाले गेट से प्रवेश करेंगे और मुख्य द्वार से बाहर निकलेंगे। प्रशासन ने मूर्ति विसर्जन के लिए तीन कृत्रिम तालाब निर्धारित किए हैं। इनमें चंदवारा पुल के पास जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज के पीछे, लकड़ीढाही और आरडीएस कॉलेज का पिछला गेट शामिल हैं। मूर्तियों का विसर्जन इन्हीं निर्धारित स्थलों पर करना होगा। यहां कर सकेंगे वाहनों की पार्किंग पुलिस ने वाहनों की पार्किंग के लिए आठ स्थान निर्धारित किए हैं। इनमें खुदीराम बोस स्टेडियम, कंपनीबाग, लंगट सिंह कॉलेज, जिला स्कूल, महिला शिल्प कला भवन, बनारस चौक, रामदयालु सिंह कॉलेज, भूमिहार ब्राह्मण कॉलेजिएट, द्वारकानाथ हाईस्कूल और नेहरू स्टेडियम, सिकंदरपुर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इन पार्किंग स्थलों की जानकारी क्यूआर कोड स्कैन कर भी प्राप्त की जा सकती है। पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और शांति व सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। आवश्यक, आकस्मिक और आपातकालीन सेवाओं को निर्धारित प्रतिबंधों से छूट रहेगी। मुजफ्फरपुर में दुर्गापूजा और मूर्ति विसर्जन के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। इसके तहत शहर के 11 मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी, जबकि देवी मंदिर जाने वाले रास्तों समेत कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। यातायात नियंत्रित करने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर ड्रॉप गेट-बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, शहर में वाहनों की पार्किंग के लिए 8 स्थान निर्धारित किए गए हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला पुलिस और यातायात पुलिस ने यह व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। इन 11 रास्तों पर वन-वे व्यवस्था पुलिस के अनुसार, सिकंदरपुर मोड़ से सरैयागंज टावर, बड़ी कल्याणी से जवाहरलाल रोड, करबला से सिकंदरपुर स्टेडियम रोड, छोटी कल्याणी से बड़ी कल्याणी, जूरन छपरा से महेश बाबू चौक, बड़ी कल्याणी से हरिसभा चौक, जूरन छपरा से इमलीचट्टी, डीएम आवास चौक से जूरन छपरा, सरकारी बस स्टैंड से डीएम आवास, इमलीचट्टी से सरकारी बस स्टैंड और मस्जिद चौक से एलिट मोड़ तक एकतरफा यातायात व्यवस्था रहेगी। आम दिनों में लागू वन-वे नियम भी पूर्ववत जारी रहेंगे। देवी मंदिर समेत कई रास्तों पर प्रतिबंध पानी टंकी चौक से हरिसभा चौक, हरिसभा चौक से देवी मंदिर, मुखर्जी सेमिनरी स्कूल रोड से देवी मंदिर, एलआईसी लेन, गुरुद्वारा के आसपास के मार्ग और रज्जू साह लेन के उत्तरी छोर पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा कंपनीबाग मस्जिद से सूतापट्टी बैंक रोड, टावर चौक से पंकज मार्केट व गोला क्षेत्र, जीरोमाइल-बखरी मोड़ से अखाड़ाघाट, हरिसभा चौक से छोटी कल्याणी, पुरानी बाजार नाका से गोला रोड दुर्गा मंदिर, जवाहरलाल रोड से टावर चौक और नगर थाना चौक से कल्याणी चौक सहित अन्य मार्गों पर भी प्रतिबंध रहेगा। बदले रास्तों से चलेंगे वाहन, MIT से खुलेंगी सरकारी बसें कल्याणी चौक से मिठनपुरा जाने वाले वाहन छोटी कल्याणी, अमर सिनेमा, हाथी चौक और पानी टंकी चौक होकर जाएंगे। केदारनाथ रोड से मोतीझील जाने वाले वाहन कल्याणी चौक से मोतीझील की ओर जा सकेंगे। एलिट होटल और महाराजा होटल की ओर से सूतापट्टी मुख्य बाजार जाने वाले वाहनों के लिए कंपनीबाग मस्जिद, कंपनी रोड और खुदीराम स्टेडियम होकर मार्ग निर्धारित किया गया है। सभी सरकारी बसों का परिचालन इमलीचट्टी सरकारी बस स्टैंड के बजाय एमआईटी परिसर से होगा। पटना से आने-जाने वाली बसें मढ़ौल, न्यू बाइपास, लालू-राबड़ी मोड़, दरभंगा मोड़ और चांदनी चौक होकर चलेंगी। दरभंगा और सीतामढ़ी मार्ग की बसें संगम घाट, शनि मंदिर चौक, दरभंगा मोड़, चांदनी चौक और बैरिया गोलंबर होकर जाएंगी। विसर्जन के दिन अखाड़ाघाट पुल पर रोक मूर्ति विसर्जन के दिन जीरोमाइल की ओर से अखाड़ाघाट पुल के उत्तरी छोर की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। कलमबाग चौक से गन्नीपुर की ओर भी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। विसर्जन जुलूस आरडीएस कॉलेज के पीछे वाले गेट से प्रवेश करेंगे और मुख्य द्वार से बाहर निकलेंगे। प्रशासन ने मूर्ति विसर्जन के लिए तीन कृत्रिम तालाब निर्धारित किए हैं। इनमें चंदवारा पुल के पास जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज के पीछे, लकड़ीढाही और आरडीएस कॉलेज का पिछला गेट शामिल हैं। मूर्तियों का विसर्जन इन्हीं निर्धारित स्थलों पर करना होगा। यहां कर सकेंगे वाहनों की पार्किंग पुलिस ने वाहनों की पार्किंग के लिए आठ स्थान निर्धारित किए हैं। इनमें खुदीराम बोस स्टेडियम, कंपनीबाग, लंगट सिंह कॉलेज, जिला स्कूल, महिला शिल्प कला भवन, बनारस चौक, रामदयालु सिंह कॉलेज, भूमिहार ब्राह्मण कॉलेजिएट, द्वारकानाथ हाईस्कूल और नेहरू स्टेडियम, सिकंदरपुर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इन पार्किंग स्थलों की जानकारी क्यूआर कोड स्कैन कर भी प्राप्त की जा सकती है। पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और शांति व सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। आवश्यक, आकस्मिक और आपातकालीन सेवाओं को निर्धारित प्रतिबंधों से छूट रहेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *