IND vs AFG: टीम इंडिया का अफगानिस्तान से होगा पहला मुकाबला, नेपाल-जापान मैच ड्रॉ होते ही साफ हुआ समीकरण

IND vs AFG: टीम इंडिया का अफगानिस्तान से होगा पहला मुकाबला, नेपाल-जापान मैच ड्रॉ होते ही साफ हुआ समीकरण

Asian Games Cricket: एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में नेपाल ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। बारिश की वजह से जापान के खिलाफ मुकाबला रद्द होने के बाद नेपाल आगे बढ़ गया, जबकि भारत का क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से सामना होगा। 

IND vs AFG, Asian Games 2026 Update: एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में नेपाल ने अपनी जगह पक्की कर ली है। शनिवार को जापान और नेपाल के बीच मुकाबला बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा। इसके बाद नेपाल तीन अंकों के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया, तो वहीं जापान की टीम अब टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। उसने दो मैच खेले, एक में उसे हार का सामना करना पड़ा, तो एक मैच ड्रॉ रहा। इस मुकाबले के ड्रॉ होते ही भारतीय टीम का क्वार्टरफाइनल प्रतिद्वंद्वी भी तय हो गया।

ग्रुप A में अफगानिस्तान की टीम दूसरे स्थान पर रही और उसका सामना भारतीय टीम से 28 सितंबर को होगा। इस मुकाबले में जापान के खिलाफ नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 149 रन बनाए और जब उसके बाद से फिर बारिश शुरू हुई, जिसके बाद से अंपायर्स ने मैच रद्द करने का फैसला किया। मैच रद्द होते ही भारत की प्रतिद्वंद्वी टीम का ऐलान हो गया, मतलब भारत क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान का सामना करेगा।

जापान को पहले मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 48 रन से हार झेलनी पड़ी थी। दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान को नेपाल ने हराकर बड़ा उलटफेर किया और अब नेपाल-जापान का मैच रद्द हो गया।

अब श्रीलंका से होगा नेपाल का सामना

एशियन गेम्स के पहले स्टेज के आखिरी मुकाबले में मलेशिया और ओमान की टक्कर होगी और इस मैच के बाद ही क्वाटरफाइनल की बाकी टीमें भी तय हो जाएंगी। अंतिम 8 में भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश के जगह मिली थी, अब नेपाल और अफगानिस्तान ने भी अपनी अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम जहां 28 सितंबर को अफगानिस्तान से भिड़ेगी, वहीं 29 सितंबर को नेपाल की टक्कर श्रीलंका से होगी।

बारिश से बाधिक नेपाल बनाम जापान के मुकाबले को 20 से घटाकर 15 ओवर का कर दिया गया। जापान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नेपाल ने संदीप जोरा और लोकेश बम की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 4 विकेट गंवाकर 149 रन बनाए। हालांकि इस पारी के बाद नेपाल एक भी गेंद नहीं खेल सकी और मैच रद्द कर दिया गया।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *