मुंबई की युवती से शादी का झांसा देकर रेप:इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर झांसे से इंदौर बुलाया, बाद में मुकर गया

मुंबई की युवती से शादी का झांसा देकर रेप:इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर झांसे से इंदौर बुलाया, बाद में मुकर गया

इंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का वादा कर मुंबई की 25 वर्षीय युवती को इंदौर बुलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने होटल में युवती से संबंध बनाए। बाद में शादी से मुकरकर बातचीत बंद कर दी और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। युवती की शिकायत पर लसूड़िया पुलिस ने गुरुवार को नयन सिंह चंदेल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। लसूड़िया पुलिस के अनुसार, करीब 6 महीने पहले पीड़िता की इंस्टाग्राम के जरिए नयन सिंह चंदेल से दोस्ती हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों ने मोबाइल नंबर भी एक्सचेंज किए। आरोप है कि नयन ने शादी का भरोसा देकर 22 अगस्त को युवती को इंदौर बुलाया। वह उसे एम्ब्रोसिया होटल ले गया, जहां शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। सितंबर में नयन पीड़िता से मिलने मुंबई भी गया और शादी को लेकर बातचीत की। इसके बाद वह इंदौर लौट आया। आरोप है कि पिछले 15 दिनों से उसने युवती से संपर्क बंद कर दिया और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद युवती मुंबई से इंदौर पहुंची और लसूड़िया थाने में शिकायत की। पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया है। दुकानदार ने की नाबालिग से छेड़छाड़ वहीं, एक अन्य मामले में परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने जीवन की फेल क्षेत्र के रहने वाले किराना दुकान संचालक संजय तिवारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है। परदेशीपुरा पुलिस के अनुसार, छात्रा अपनी भाभी के साथ किराना दुकान पर सामान लेने गई थी। इसी दौरान संजय तिवारी ने उसे ‘आई लव यू’ लिखा पेन दिया। आरोप है कि इसके बाद उसने छात्रा का हाथ दबाया। घटना से घबराई छात्रा घर पहुंची और भाभी को इसकी जानकारी दी। रात में मां के लौटने पर उसने उन्हें भी पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *