यशस्वी जायसवाल रणजी ट्रॉफी से पहले विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं। वे अपने खेल में नई स्किल जोड़ने पर काम कर रहे हैं। यशस्वी रणजी ट्रॉफी में 11 अक्टूबर को मुंबई के लिए चंडीगढ़ के खिलाफ खेलने उतरेंगे। जायसवाल के विकेटकीपिंग पर मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने कहा- ‘यशस्वी विकेटकीपिंग शुरू करने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। मैंने उनसे यही सुना है।’ लाड ने कहा- ‘वे मुंबई या भारतीय टीम के लिए विकेटकीपिंग करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि उनका यही लक्ष्य है, लेकिन मुझे इसकी पूरी जानकारी नहीं है।’ जायसवाल ने 10 ओवर विकेटकीपिंग की यशस्वी ने विकेटकीपिंग ग्लव्स पहनकर प्रैक्टिस की है। मुंबई के एक प्रैक्टिस मैच में उन्होंने करीब 10 ओवर विकेटकीपिंग भी की। जायसवाल पहले भी अपनी लेग-स्पिन से टीम की मदद कर चुके हैं। हालांकि, भारत के लिए वे प्रमुख बल्लेबाज के तौर पर ही खेलते हैं। गेंदबाजी उनके रेगुलर खेल का हिस्सा नहीं है। विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस उनके खेल में एक और कौशल जोड़ने की कोशिश मानी जा रही है। लाड बोले- लगातार प्रैक्टिस से आदत बनेगी लाड ने कहा- ‘उन्होंने विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस इसलिए शुरू की है, क्योंकि वह अपने खेल में कुछ और जोड़ना चाहते हैं।’ शार्दुल ठाकुर के बिना खेलेगी मुंबई मुंबई के लिए नए सीजन से पहले जायसवाल का जुड़ना राहत की बात है। टीम इस अभियान में पूर्व कप्तान शार्दुल ठाकुर के बिना खेलेगी। पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी सीजन से पहले क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। लाड ने कहा- उन्होंने ऊंचे स्तर पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। यशस्वी जैसे खिलाड़ी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने से हमारे युवा खिलाड़ियों को भी मदद मिलेगी।’ —————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… हनुमा विहारी ने सैमसन की फॉर्म पर सवाल उठाए:कहा- कॉम्प्टीशन के दबाव में असुरक्षित महसूस कर रहे; लखनऊ में 11 रन बनाए भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर हनुमा विहारी ने ओपनर संजू सैमसन के फॉर्म की आलोचना की है। उन्होंने सैमसन को मिल रहे लंबे मौके पर भी सवाल उठाया। विहारी ने कहा- ‘सैमसन टीम में कॉम्प्टीशन के दबाव के कारण असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।’ पूरी खबर पढ़ें…
यशस्वी जायसवाल विकेटकीपिंग प्रैक्टिस कर रहे:रणजी ट्रॉफी में मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड बोले- वे भारतीय टीम के लिए विकेटकीपिंग करना चाहते हैं

