मुंगेर में गंगा नदी का जलस्तर घटने के बावजूद इलाहाबाद, वाराणसी, पटना और हाथीदह में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस स्थिति को देखते हुए मंगलवार शाम से मुंगेर में भी गंगा का जलस्तर फिर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। आपदा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार देर शाम 10 बजे मुंगेर में गंगा का जलस्तर 38.54 मीटर था। मंगलवार सुबह यह घटकर 38.50 मीटर पर आ गया और इसके बाद स्थिर बना रहा। हालांकि, यह अभी भी चेतावनी स्तर 38.33 मीटर से 17 सेंटीमीटर ऊपर है। सुबह 10 बजे तक जलस्तर में कोई बदलाव नहीं हुआ था। कटाव को देखते हुए कुतलुपुर में कराई गई माइकिंग दियारा क्षेत्र में गंगा के कटाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने सदर प्रखंड के कुतलुपुर गांव में माइकिंग कराई। लोगों से गंगा किनारे अनावश्यक रूप से नहीं जाने और नदी किनारे स्थित घरों को खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई। गंगा में समा गया नरेश मलिक का घर कुतलुपुर के वार्ड संख्या-3 निवासी नरेश मलिक का घर गंगा में समा गया। सदर सीओ अंजली ने उन्हें पॉलिथिन शीट उपलब्ध कराई और अन्य सरकारी सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया। टीकारामपुर में आंगनबाड़ी केंद्र जलमग्न आदर्श ग्राम टीकारामपुर में अभी भी गंगा का पानी फैला हुआ है। यहां आंगनबाड़ी केंद्र जलमग्न है, जबकि पैक्स गोदाम चारों तरफ से पानी से घिरा हुआ है। गांव की कई सड़कें पानी में डूबी हैं और कई घरों में भी पानी घुस गया है। लाल दरवाजा समेत निचले इलाकों में जलजमाव लाल दरवाजा में लिंक पथ के पास भी गंगा का पानी जमा है। दियारा क्षेत्र के अलावा शहर के निचले इलाकों में भी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है और जनजीवन प्रभावित है। मुंगेर में गंगा नदी का जलस्तर घटने के बावजूद इलाहाबाद, वाराणसी, पटना और हाथीदह में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस स्थिति को देखते हुए मंगलवार शाम से मुंगेर में भी गंगा का जलस्तर फिर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। आपदा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार देर शाम 10 बजे मुंगेर में गंगा का जलस्तर 38.54 मीटर था। मंगलवार सुबह यह घटकर 38.50 मीटर पर आ गया और इसके बाद स्थिर बना रहा। हालांकि, यह अभी भी चेतावनी स्तर 38.33 मीटर से 17 सेंटीमीटर ऊपर है। सुबह 10 बजे तक जलस्तर में कोई बदलाव नहीं हुआ था। कटाव को देखते हुए कुतलुपुर में कराई गई माइकिंग दियारा क्षेत्र में गंगा के कटाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने सदर प्रखंड के कुतलुपुर गांव में माइकिंग कराई। लोगों से गंगा किनारे अनावश्यक रूप से नहीं जाने और नदी किनारे स्थित घरों को खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई। गंगा में समा गया नरेश मलिक का घर कुतलुपुर के वार्ड संख्या-3 निवासी नरेश मलिक का घर गंगा में समा गया। सदर सीओ अंजली ने उन्हें पॉलिथिन शीट उपलब्ध कराई और अन्य सरकारी सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया। टीकारामपुर में आंगनबाड़ी केंद्र जलमग्न आदर्श ग्राम टीकारामपुर में अभी भी गंगा का पानी फैला हुआ है। यहां आंगनबाड़ी केंद्र जलमग्न है, जबकि पैक्स गोदाम चारों तरफ से पानी से घिरा हुआ है। गांव की कई सड़कें पानी में डूबी हैं और कई घरों में भी पानी घुस गया है। लाल दरवाजा समेत निचले इलाकों में जलजमाव लाल दरवाजा में लिंक पथ के पास भी गंगा का पानी जमा है। दियारा क्षेत्र के अलावा शहर के निचले इलाकों में भी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है और जनजीवन प्रभावित है।

