मारपीट में घायल नाबालिग की 2 दिन बाद मौत:घर से ले गए थे 2 युवक, एक ने हाथ पकड़ा था; दूसरे ने ईंट से सिर पर मारा

मारपीट में घायल नाबालिग की 2 दिन बाद मौत:घर से ले गए थे 2 युवक, एक ने हाथ पकड़ा था; दूसरे ने ईंट से सिर पर मारा

पटना में मारपीट में घायल नाबालिग की मौत हो गई। पीएमसीएच में उसका इलाज चल रहा था। मृतक गौतम नगर जनता रोड का रहने वाले टिंकू राम का बेटा कबीर कश्यप (13) था। परिजन ने गर्दनीबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मृतक के मामा ने बताया कि कबीर ननिहाल में रहता था। 30 अगस्त को 2 युवक उसे घर से बुलाकर ले गए थे। दोनों उसे नौरंगी स्कूल के पास ले गए। आरोप है कि वहां एक युवक ने कबीर का हाथ पकड़ा और दूसरे ने सिर पर ईंट से हमला किया। मारपीट का कारण अभी क्लियर नहीं हमले में कबीर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके सिर के अंदर खून का थक्का जम गया था। इसके बाद उसका पीएमसीएच में इलाज चल रहा था। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि कबीर के साथ मारपीट किस नीयत से की गई, इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
फरार आरोपियों की हो रही तलाश घटना की जानकारी मिलने के बाद गर्दनीबाग थाने के SHO भी मामले की जांच के लिए पहुंचे और परिजनों से पूरी जानकारी ली। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। FSL की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पटना में मारपीट में घायल नाबालिग की मौत हो गई। पीएमसीएच में उसका इलाज चल रहा था। मृतक गौतम नगर जनता रोड का रहने वाले टिंकू राम का बेटा कबीर कश्यप (13) था। परिजन ने गर्दनीबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मृतक के मामा ने बताया कि कबीर ननिहाल में रहता था। 30 अगस्त को 2 युवक उसे घर से बुलाकर ले गए थे। दोनों उसे नौरंगी स्कूल के पास ले गए। आरोप है कि वहां एक युवक ने कबीर का हाथ पकड़ा और दूसरे ने सिर पर ईंट से हमला किया। मारपीट का कारण अभी क्लियर नहीं हमले में कबीर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके सिर के अंदर खून का थक्का जम गया था। इसके बाद उसका पीएमसीएच में इलाज चल रहा था। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि कबीर के साथ मारपीट किस नीयत से की गई, इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
फरार आरोपियों की हो रही तलाश घटना की जानकारी मिलने के बाद गर्दनीबाग थाने के SHO भी मामले की जांच के लिए पहुंचे और परिजनों से पूरी जानकारी ली। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। FSL की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *