करनाल में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़:गोली लगने से बदमाश घायल,बाइक से भागते समय बिगड़ा संतुलन,गिरने के बाद पुलिस पर की फायरिंग

करनाल में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़:गोली लगने से बदमाश घायल,बाइक से भागते समय बिगड़ा संतुलन,गिरने के बाद पुलिस पर की फायरिंग

करनाल जिले के तरावड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात गांव भैणी खुर्द के पास सीआईए-2 पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें बदमाश को गोली लगी है। पुलिस उसे तुरंत करनाल के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका इलाज शुरू करवाया गया। पुलिस ने मौके से पिस्टल, बाइक और गोलियों के खोल कब्जे में लिए हैं। बदमाश का संबंध किसी गैंग से बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुप्त सूचना पर पीछा करने पहुंची पुलिस
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे सीआईए-2 की टीम को सूचना मिली थी कि अनिल नाम का बदमाश बाइक पर तरावड़ी क्षेत्र की तरफ जा रहा है। आशंका थी कि वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और बताए गए रास्ते पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर बदमाश ने बाइक दौड़ा दी। पुलिस ने उसका पीछा शुरू किया और उसे रुकने के लिए कहा लेकिन वह भागता रहा। बाइक से गिरने के बाद पुलिस पर की फायरिंग
पीछा करने के दौरान बदमाश की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया। पुलिसकर्मी उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़े तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश की टांग पर गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे काबू कर अस्पताल पहुंचाया। एसएचओ और एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलने पर तरावड़ी थाना प्रभारी जगदीश पांडे, सीआईए-2 और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से गोलियों के खोल बरामद किए। पुलिस ने बाइक और पिस्टल को भी कब्जे में लेकर अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। बड़ी वारदात को देने आया था अंजाम करनाल सीआईए 2 के इंचार्ज प्रवीन कुमार ने बताया की शुक्रवार देर रात को उन्हें सूचना मिली थी कि किसी गैंग से जुड़ा अनिल नाम को आरोपी करनाल में आया हुआ है। जो किसी वारदात को अंजाम देने के लिए के लिए है। आरोपी बुटाना थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को रोकने के लिए नकाबंदी की और आरोपी को रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी ने बाइक रोकने की बजाए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बाद में पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की तो आरोपी के पांव में गोली लग गई। जिसके बाद आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। इलाज के बाद आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी को गहन पूछताछ की जाएगी। ताकि पता लग सके की वह कहां पर वारदात को अंजाम देने वाला था और किसी मुख्य गैंग से आरोपी जुड़ा हुआ और हथियार आरोपी को कहां से मिले। ठीक होने के बाद गिरफ्तारी कर रिमांड पर लेगी पुलिस
आरोपी पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। ठीक होने के बाद पुलिस उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर अदालत में पेश करेगी और रिमांड पर लेने की प्रक्रिया अपनाएगी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अनिल किस वारदात को अंजाम देने जा रहा था, उसके साथ कौन-कौन शामिल हैं, हथियार कहां से आया और वह किस गैंग से जुड़ा है। इसके अलावा, वारदात के पीछे किसका हाथ था और इसे कहां अंजाम दिया जाना था, इसकी भी जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *