महिला की खरीदी जमीन पर मंदिर को लेकर विवाद:SP से मदद मांगी, पुलिस बोली- दोनों पक्षों की सहमति से सुलझ चुका है मामला

महिला की खरीदी जमीन पर मंदिर को लेकर विवाद:SP से मदद मांगी, पुलिस बोली- दोनों पक्षों की सहमति से सुलझ चुका है मामला

सीतामढ़ी के बथनाहा थाना क्षेत्र में खरीदी गई जमीन पर मंदिर निर्माण और जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। कोट बाजार, वार्ड नंबर-15 निवासी पुष्पा देवी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी जमीन की घेराबंदी कराने की मांग की है। महिला का आरोप है कि उसकी खरीदी हुई जमीन के एक हिस्से पर ग्रामीणों ने हनुमान जी की प्रतिमा रखकर झोपड़ी बना दी है और शेष जमीन की घेराबंदी करने का भी विरोध किया जा रहा है। एसपी को दिए आवेदन में पुष्पा देवी ने बताया कि मौजा दोस्तपुर खैरवी, थाना बथनाहा अंतर्गत खाता नंबर 695 और सर्वे नंबर 708, 712 में उनकी जमीन है। जमीन की घेराबंदी कराने की मांग की आवेदन के मुताबिक जमीन की खरीद 21 फरवरी 2012 के केवाला के माध्यम से की गई थी। महिला का कहना है कि जमीन के एक हिस्से पर मंदिर बनाए जाने के बाद जब उन्होंने अपनी जमीन की घेराबंदी का प्रयास किया तो ग्रामीणों की ओर से विरोध किया गया। उन्होंने कुछ लोगों पर धमकी देने और जबरन घेराबंदी रोकने का भी आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर अपनी जमीन की घेराबंदी कराने की मांग की है। आवेदन में उन्होंने खुद को अकेली महिला बताते हुए सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। संबंधित नियम और कानूनी प्रक्रिया का करना होगा पालन इधर, पुलिस ने विवाद को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। बथनाहा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में इस मामले में कोई आपराधिक केस नहीं है। एहतियात के तौर पर दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 107 की कार्रवाई की गई थी। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों और ग्रामीणों की मौजूदगी में स्थानीय स्तर पर बैठक कर विवाद का समाधान कराया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मंदिर वाली जमीन को छोड़कर महिला की शेष जमीन पर निर्माण या घेराबंदी को लेकर किसी प्रकार की आपत्ति नहीं है। इसको लेकर महिला और ग्रामीणों के बीच सहमति भी बनी थी। यदि महिला मंदिर वाली जमीन पर भी अपना दावा करती हैं तो इसके लिए संबंधित नियम और कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा। पुलिस का काम विधि-व्यवस्था बनाए रखना है, जबकि जमीन के स्वामित्व का अंतिम निर्धारण सक्षम न्यायिक/राजस्व प्रक्रिया से ही होगा। सीतामढ़ी के बथनाहा थाना क्षेत्र में खरीदी गई जमीन पर मंदिर निर्माण और जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। कोट बाजार, वार्ड नंबर-15 निवासी पुष्पा देवी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी जमीन की घेराबंदी कराने की मांग की है। महिला का आरोप है कि उसकी खरीदी हुई जमीन के एक हिस्से पर ग्रामीणों ने हनुमान जी की प्रतिमा रखकर झोपड़ी बना दी है और शेष जमीन की घेराबंदी करने का भी विरोध किया जा रहा है। एसपी को दिए आवेदन में पुष्पा देवी ने बताया कि मौजा दोस्तपुर खैरवी, थाना बथनाहा अंतर्गत खाता नंबर 695 और सर्वे नंबर 708, 712 में उनकी जमीन है। जमीन की घेराबंदी कराने की मांग की आवेदन के मुताबिक जमीन की खरीद 21 फरवरी 2012 के केवाला के माध्यम से की गई थी। महिला का कहना है कि जमीन के एक हिस्से पर मंदिर बनाए जाने के बाद जब उन्होंने अपनी जमीन की घेराबंदी का प्रयास किया तो ग्रामीणों की ओर से विरोध किया गया। उन्होंने कुछ लोगों पर धमकी देने और जबरन घेराबंदी रोकने का भी आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर अपनी जमीन की घेराबंदी कराने की मांग की है। आवेदन में उन्होंने खुद को अकेली महिला बताते हुए सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। संबंधित नियम और कानूनी प्रक्रिया का करना होगा पालन इधर, पुलिस ने विवाद को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। बथनाहा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में इस मामले में कोई आपराधिक केस नहीं है। एहतियात के तौर पर दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 107 की कार्रवाई की गई थी। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों और ग्रामीणों की मौजूदगी में स्थानीय स्तर पर बैठक कर विवाद का समाधान कराया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मंदिर वाली जमीन को छोड़कर महिला की शेष जमीन पर निर्माण या घेराबंदी को लेकर किसी प्रकार की आपत्ति नहीं है। इसको लेकर महिला और ग्रामीणों के बीच सहमति भी बनी थी। यदि महिला मंदिर वाली जमीन पर भी अपना दावा करती हैं तो इसके लिए संबंधित नियम और कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा। पुलिस का काम विधि-व्यवस्था बनाए रखना है, जबकि जमीन के स्वामित्व का अंतिम निर्धारण सक्षम न्यायिक/राजस्व प्रक्रिया से ही होगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *