बांका में 5 अक्टूबर को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर जिला नियोजनालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेगा। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनी Bharat Financial Inclusion Ltd. की ओर से विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। रोजगार शिविर में Field Assistant एवं Client Retention Officer के कुल 50 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता के रूप में 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 9,750 से 18,500 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा पीएफ, मेडिकल और लाइफ इंश्योरेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को लेकर आना है शैक्षणिक प्रमाणपत्र व मार्कशीट शिविर में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का जिला नियोजनालय, बांका में निबंधन कराना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाणपत्र व मार्कशीट, आधार कार्ड तथा रंगीन फोटो लेकर निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होना होगा। जिला नियोजनालय ने जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से रोजगार शिविर में शामिल होकर उपलब्ध अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। विभाग की ओर से शिविर की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने का भी अनुरोध किया गया है। बांका में 5 अक्टूबर को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर जिला नियोजनालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेगा। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनी Bharat Financial Inclusion Ltd. की ओर से विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। रोजगार शिविर में Field Assistant एवं Client Retention Officer के कुल 50 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता के रूप में 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 9,750 से 18,500 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा पीएफ, मेडिकल और लाइफ इंश्योरेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को लेकर आना है शैक्षणिक प्रमाणपत्र व मार्कशीट शिविर में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का जिला नियोजनालय, बांका में निबंधन कराना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाणपत्र व मार्कशीट, आधार कार्ड तथा रंगीन फोटो लेकर निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होना होगा। जिला नियोजनालय ने जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से रोजगार शिविर में शामिल होकर उपलब्ध अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। विभाग की ओर से शिविर की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने का भी अनुरोध किया गया है।

