मैहर में वेयरहाउस के गार्ड को तीन युवकों ने पीटा:डंडे मारे, आंख, सिर और पैर में चोट, सहकर्मी को लूलू-लहान हालत में मिला

मैहर में वेयरहाउस के गार्ड को तीन युवकों ने पीटा:डंडे मारे, आंख, सिर और पैर में चोट, सहकर्मी को लूलू-लहान हालत में मिला

मैहर में रविवार सुबह ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड अखिलेश प्रताप सिंह पर बाइक सवार तीन युवकों ने जानलेवा हमला किया। घटना जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत किरहाई बंधा स्थित रेवा इंटरनेशनल वेयरहाउस की है। मारपीट में गार्ड की आंख, सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। यह पूरी वारदात वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल गार्ड को अमरपाटन के शासकीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में सतना रेफर कर दिया गया है। साथी गार्ड के बाहर जाते ही बदमाशों ने बोला धावा वेयरहाउस में तैनात साथी गार्ड कैलाश द्विवेदी (निवासी ओबरा) ने बताया कि वे और रामपुर मुड़वार निवासी अखिलेश प्रताप सिंह रात 7 बजे से सुबह 7 बजे की शिफ्ट में ड्यूटी पर थे। रविवार (4 अक्टूबर) सुबह करीब 5 बजे कैलाश कुछ समय के लिए परिसर से बाहर गए थे। सुबह 5:30 बजे जब वे वापस लौटे, तो अखिलेश को लूलू-लहान और गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया। गाली-गलौज कर डंडों से पीटा घायल अखिलेश ने बताया कि उनके अकेले रहने के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे। बदमाशों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और मना करने पर घूंसे व डंडों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी बाइक से मौके से फरार हो गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *