भास्कर न्यूज | सालमारी आजमनगर प्रखंड के सालमारी थाना क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर परिसर में शनिवार को दोपहर मंदिर न्यास समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) सह मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष राजू कुमार ने की। बैठक का मुख्य एजेंडा वर्ष 2026 में संपन्न हुए महाशिवरात्रि और श्रावणी मेला के सफल आयोजन के बाद वित्तीय आय-व्यय का अंतिम लेखा-जोखा तैयार करना और धाम परिसर में आगामी विकास योजनाओं को गति देना रहा। बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने श्रावणी मेला के दौरान देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा प्रबंधों की बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान विभिन्न मदों से प्राप्त चढ़ावे, दान और आय के साथ-साथ संचालन पर हुए खर्चों का विस्तृत ब्योरा तैयार करने पर चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि मंदिर में बढ़ती आस्था और भीड़ को देखते हुए आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ स्वच्छता प्रबंधन को आधुनिक बनाना जरूरी है। अध्यक्ष राजू कुमार ने कहा कि बाबा गोरखनाथ धाम सीमांचल की आस्था का प्रमुख केंद्र है। भास्कर न्यूज | सालमारी आजमनगर प्रखंड के सालमारी थाना क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर परिसर में शनिवार को दोपहर मंदिर न्यास समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) सह मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष राजू कुमार ने की। बैठक का मुख्य एजेंडा वर्ष 2026 में संपन्न हुए महाशिवरात्रि और श्रावणी मेला के सफल आयोजन के बाद वित्तीय आय-व्यय का अंतिम लेखा-जोखा तैयार करना और धाम परिसर में आगामी विकास योजनाओं को गति देना रहा। बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने श्रावणी मेला के दौरान देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा प्रबंधों की बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान विभिन्न मदों से प्राप्त चढ़ावे, दान और आय के साथ-साथ संचालन पर हुए खर्चों का विस्तृत ब्योरा तैयार करने पर चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि मंदिर में बढ़ती आस्था और भीड़ को देखते हुए आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ स्वच्छता प्रबंधन को आधुनिक बनाना जरूरी है। अध्यक्ष राजू कुमार ने कहा कि बाबा गोरखनाथ धाम सीमांचल की आस्था का प्रमुख केंद्र है।

