पंजाबी सिंगर का रोते हुए VIDEO:बोले- मेरा दिल अब पत्थर, दोस्तों ने धोखा दिया; इंडस्ट्री वालों ने मुझे ट्रोल करवाया

पंजाबी सिंगर का रोते हुए VIDEO:बोले- मेरा दिल अब पत्थर, दोस्तों ने धोखा दिया; इंडस्ट्री वालों ने मुझे ट्रोल करवाया

पंजाबी सिंगर सिंग्गा ने इंस्टाग्राम पर 49 सेकंड का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो रोते और भड़कते नजर आ रहे हैं। सिंग्गा ने खुलासा किया कि सफलता से जलने वाले इंडस्ट्री के ही लोगों ने उन्हें नीचे गिराने के लिए पैसे देकर ट्रोल करवाया। वीडियो में आगे सिंग्गा ने अपने ही दोस्तों पर धोखा देने का आरोप लगाया और कहा कि उनके खिलाफ साजिशें रची गईं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- जर्नी इज हार्ड। सिंग्गा कहते हैं कि लोगों को पुराना सिंग्गा चाहिए, लेकिन उन्होंने जिंदगी में इतना कुछ देख लिया है कि अब वह पुराना सिंग्गा नहीं रहा। आगे वो कहते हैं- यार आपा यार मार करदे देखे, गेमा पांदे देखे। लोग सोचदे किते सिंग्गा अगे न लंग जावे। पुराना सिंग्गा डड्डू मिले, पर्चे भी देख ले, खर्चे भी देख ले। पुराना सिंग्गा किथे रेहा, पत्थर हो गया। पहले जानिए वीडियो में सिंग्गा क्या कह रहे… ‘यार-मार करदे और मेरे खिलाफ गेमा पांदे’ वीडियो में सिंग्गा हुडी और कैप पहने सड़क पर चलते दिखाई दे रहे हैं और साथ में इंस्टा लाइव पर होते हैं। इस पर एक फैन उन्हें पुराने अंदाज में लौटने को कहता है। इस पर वो कहते हैं कि अब पुराना सिंग्गा नहीं रहा। दुनिया के धोखे खाने के बाद उनका दिल पत्थर हो चुका है। ‘पर्चे भी देख लिए और भारी खर्चे भी’ सिंग्गा ने अपने पुराने मुश्किल दौर का जिक्र करते हुए पुलिस केस और खर्चों की भी बात की। उन्होंने कहा कि वे पर्चे भी देख चुके हैं और भारी खर्चे भी झेल चुके हैं। इसके बाद उन्होंने फिर कहा कि अब पुराना सिंग्गा कहां से आएगा, उनका दिल पत्थर हो चुका है। किसी सिंगर या प्रोड्यूसर का नाम नहीं लिया 49 सेकंड के इस वीडियो में सिंग्गा ने ट्रोलिंग और साजिश के आरोप तो लगाए, लेकिन किसी सिंगर, प्रोड्यूसर या दूसरे व्यक्ति का नाम नहीं लिया। इसलिए फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वे किन लोगों की बात कर रहे हैं। उनके इस वीडियो के बाद फैंस के बीच भी इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। वीडियो में रोते और गुस्से में दिखे सिंग्गा पूरे वीडियो में भावुक नजर आते हैं। उनके चेहरे पर नाराजगी दिखती है। फैंस की ओर से पुराने सिंग्गा की वापसी की मांग के जवाब में उन्होंने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर का जिक्र किया। वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर चर्चा कर रहे हैं। फैंस बोले-दुनिया मतलब दी कपूरथला में हुई थी FIR 10 अगस्त 2023 को कपूरथला पुलिस ने सिंग्गा और उनके साथियों के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की थी। यह मामला उनके गाने ‘स्टिल अलाइव’ में कथित तौर पर अश्लीलता फैलाने और हथियारों का महिमामंडन करने की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। ************* ये खबर भी पढ़ें: पंजाबी सिंगर सिंगा नए विवाद में घिरे: बोले- म्यूजिक इंडस्ट्री में मर्द नहीं, ज्यादातर किन्नर आ गए; नए सॉन्ग में जमकर हथियार चलाए ‘जट्‌ट दी क्लिप वी न्यूज बण गई’ फेम पंजाबी सिंगर अपने नए सॉन्ग ‘असला 2.O’ की लॉन्चिंग से पहले विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री के कई कलाकारों को छक्का (किन्नर) कह दिया। सिंगा ने कहा कि इंडस्ट्री में कई कलाकार मर्द ही नहीं हैं। हालांकि जिस इंटरव्यू में उन्होंने ये सब बातें कहीं, वह करीब एक साल पुराना है। मगर, उसकी क्लिप अब वायरल हो गई और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *